लाइव न्यूज़ :

ड्राई, ऑयली या कॉम्बिनेशन है, स्किन टाइप के अनुसार यहां चुनें बेस्ट फेस मास्क

By गुलनीत कौर | Updated: February 16, 2019 17:47 IST

आजकल के प्रदूषित वातावरण से ऐसे मुंहासे बनते हैं जो बाद में गहरे दाग छोड़ जाते हैं। ये जिद्दी दाग दवाइयों से भी साफ नहीं होते। हमें इन्हें ठीक करने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लेना चाहिए। घर पर बने फेस मास्क स्किन प्रॉब्लम को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं, खूबसूरती भी बनाए रखते हैं।

Open in App

अपने चेहरे की त्वचा की हमें सबसे अधिक चिंता रहती है। यह चेहरा ही दुनिया के सामने हमारी इमेज बनाता है। इसलिए इसका परफेक्ट दिखना हमारे लिए जरूरी होता है। चेहरे पर अगर दाग-धब्बे या मुंहासे हो तो हमारा कांफिडेंस भी गिर जाता है। लेकिन प्रदूषण, बिगड़ता मौसम, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के केमिकल हमारे चेहरे को बिगाड़ने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। 

ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को बनाए रहना मुश्किल हो जाता है। आजकल के प्रदूषित वातावरण से ऐसे मुंहासे बनते हैं जो बाद में गहरे दाग छोड़ जाते हैं। ये जिद्दी दाग दवाइयों से भी साफ नहीं होते। हमें इन्हें ठीक करने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लेना चाहिए। तो यहां हम आपको तीन फेस मास्क बताएंगे जो आपकी स्किन टाइप के अनुसार हैं। इनका इस्तेमाल करें और बेदा, निखरी त्वचा पाएं।

1) ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क (Best face mask for oily skin):

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो त्वचा को हर तरह की स्किन प्रॉब्लम से दूर रखने में अंडा आपकी मदद करेगा। अंडे की सफदी का इस्तेमाल करें। इसमें स्किन से जुड़ी कई सारी दिक्कतों को दूर करने के गुण होते हैं। यह चेहरे पर आने वाले अनावश्यक तेल को भी कंट्रोल करता है।

ऐसे बनाएं फेस मास्क: अंडे की जर्दी को एक कटोरी में निकाल लें। इसे उंगली या फेस ब्रश की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। रोजाना एक बार यह करने से स्किन प्रॉब्लम भी दूर होगी और चेहरा खिला खिला भी लगेगा। 

2) ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क (Best face mask for dry skin):

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आपको खूबसूरत रंगत पाने के लिए ओटमील का इस्तेमाल करना चाहिए। घर पर ही ओटमील का स्क्रब और फेस मास्क बनाएं। रोजाना  इसका इस्तेमाल आपको बेदाग़, निखरी और नमी वाली त्वचा देगा। ड्राई स्किन के कारण चेहरा जल्दी मुरझाया हुआ भी लगता है। इससे भी छुटकारा मिलेगा।

ऐसे बनाएं फेस मास्क: एक कटोरी में पिसा हुआ ओटमील, अंडे की जर्दी और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट रखें और फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट को हटाने के तुरंत बाद आपको सॉफ्ट और स्मूद स्किन मिलेगी।

यह भी पढ़ें: किचन की इन पांच चीजों से पाएं 5 बड़ी स्किन प्रोब्लेम्स से छुटकारा

3) कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फेस मास्क (Best face mask for combination skin):

कॉम्बिनेशन स्किन वालों को अपने लिए कुछ भी चुनने में सबसे अधिक दिक्कत होती है। अगर वे ऑयली स्किन के हिसाब से प्रोडक्ट चुनें तो चेहरा अधिक ड्राई हो जाता है। उसे ठीक करें तो चेहरे पर ऑइल ज्यादा आ जाता है। इस तरह की स्किन पर प्रॉब्लम भी अधिक होती हैं। केला कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सबसे सही होता है। 

ऐसे बनाएं फेस मास्क: आधा केला और एक चम्मच फ्रेश मलाई को एक कटोरी में अच्छी तरह मिला लें। पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद नार्मल पानी से चेहरा धो लें। ये फेस मास्क चेहरे के पोर्स में घुसे ऑइल को निकालता है। सॉफ्ट स्किन देता है और आवश्यक नमी भी बनाता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन