लाइव न्यूज़ :

ऊबड़-खाबड़ हैं नाखून तो इन 5 उपायों से पाएं परफेक्ट नेल्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 1, 2018 10:04 IST

नियमित रूप से नाखूनों की मालिश किसी अच्छी नेल क्रीम से करें। इससे नाखूनों में चमक बनी रहती है।

Open in App

(सुदर्शन चौधरी)

नाखून सुंदर हाथों का आइना हैं। अगर नाखून उबड़-खाबड़ या टूटे-फूटे हैं तो लंबे पतले हाथ भी देखने में सुंदर नहीं लगेंगे। नाखून हेल्दी हैं तो हाथों की शोभा और बढ़ जाती है। अगर आपके नाखून टूटे-फूटे हैं या भुरभुरा कर टूट जाते हैं तो ध्यान दें अपने नाखूनों  की ओर ताकि उन्हें समय रहते बचाया जा सके:

1. नाखूनों पर तेल लगाएं : अपने नाखूनों पर बादाम का तेल या ऑलिव आयल लगाएं। इससे नाखून मजबूत और हैल्दी रहेंगे। अगर आपके नाखून  पतले हैं तो उन पर नींबू का रस या सिरका रगड़ें लाभ मिलेगा।

2. नाखूनों पर कॉस्मेटिक अच्छी क्वालिटी का प्रयोग करें : नाखूनों पर नेल पालिश अच्छी क्वालिटी की लगाएं। अगर आप उन पर नेल क्रीम भी लगाती हैं तो उसकी क्वालिटी पर ध्यान दें। घटिया कंपनी के प्रॉडक्ट्स प्रयोग करने पर नाखूनों में क्रेक पड़ जाते हैं जो बिना वजह टूटते रहते हैं। नेल पॉलिश रिमूवर भी एसीटोन फ्री लगाएं। एसीटोन वाला नेलपालिश रिमूवर नाखूनों की बाहरी सतह को खुश्क बना देता है।

3. नियमित मालिश करें नाखूनों की : नियमित रूप से नाखूनों की मालिश किसी अच्छी नेल क्रीम से करें। इससे नाखूनों में चमक बनी रहती है और नाखूनों की दीवारें भी नर्म रहती हैं। सप्ताह में कम से कम तीन बार नाखूनों की मालिश करें।

4. नाखूनों की देखरेख के लिए रूटीन बनाएं : हर 10-15 दिन के भीतर नाखूनों को ट्रिम करें ताकि नाखून टेढ़े-मेढ़े न बढ़ें। पंद्रह दिन के अंतराल में मैनीक्योर करें या करवाएं। ध्यान रहे किसी अच्छे पार्लर से मैनीक्योर करवाएं।

5. पौष्टिक आहार : पौष्टिक आहार का सेवन अति आवश्यक है क्योंकि पौष्टिक आहार हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को अंदर से पुष्ट रखता है। आहार वो लें जिसमें आयोडीन, विटामिन ए, कैल्शियम और लौह तत्व की उपयरुक्त मात्र हो।

ये भी पढ़ें: सुबह पानी में इन 6 में से कोई एक चीज मिलाकर नहाएं, एक सप्ताह में निखर जाएगी त्वचा

इसके अतिरिक्त नाखूनों को चबाएं नहीं। तेज डिटरजेंट का प्रयोग न करें।  ग्लव्स का प्रयोग करें। थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर से हम नाखूनों की टूट-फूट का ध्यान रख सकते हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन