लाइव न्यूज़ :

Shaving करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, स्किन को होगा नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2020 07:26 IST

शेव करने का भी अपना एक अलग तरीका होता है। बहुत से लोग शेव करते समय हेयर ग्रोथ के अपोजिट रेजर चलाते हैं। जिससे आपकी स्किन पर बहुत इचिंग होती है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग एक ही ब्लेड बार-बार यूज करते हैं।बहुत से लोग रेजर से बाल हटाते समय किसी भी तरह के क्रीम या फोम को नहीं लगाते।

शरीर से अनचाहे बाल को हटाने के लिए लोग अक्सर या तो पार्लर जाते हैं या घर पर सेव करते हैं। महिलाएं भी इन दिनों घर पर शेविंग या वैक्सिंग करवाने लगी हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग भी करती हैं। बिना दर्द के इस प्रक्रिया से बहुत जल्दी बाल साफ भी हो जाते हैं और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती। 

शेविंग करना जितना आसान लगता है उतना आसान होता नहीं। छोटी सी गलती भी आपकी स्किन को बड़ा भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इस पेनलेस प्रोसेस में भी आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचने की पूरी उम्मीद होती है। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियां बताने जा रहे हैं जो शेविंग करते हुए आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

1. एक्सफोलिएट न करना

स्किन पर अक्सर डेड सेल्स जम जाते हैं। जिसे हटाना बहुत जरूरी होता है। डेड स्किन सेल्स हमारी स्किन से अनचाहे बालों को खत्म करने में मदद करती है। बॉडी शेव से पहले एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं। ऐसा करने से स्किन तो स्मूथ बनेगी ही साथ ही रेडनेस और कट भी नहीं लगेगा।

2. क्रीम यूज ना करना

बहुत से लोग रेजर से बाल हटाते समय किसी भी तरह के क्रीम या फोम को नहीं लगाते। ऐसा करने से सबसे पहले तो आपके बाल ठीक तरह से नहीं निकलते दूसरी बार स्किन पर कट लगने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। अगर आप पानी लगाकर भी बाल साफ करते हैं तब भी ये आपकी बालों को ठीक से नहीं निकालता है। 

3. डिस्पोजबल रेजर यूज करना

बहुत से लोग एक ही ब्लेड बार-बार यूज करते हैं। डिस्पोजबल रेजर को यूज करना भी आपकी स्किन के लिए खतरनाक होता है। इससे आपकी बॉडी पर कट का खतरा तो होता ही है साथ में आपकी बॉडी पर इचिंग भी होती है। इसलिए हर बार शेव करते समय नया ब्लेड यूज करें। 

4. हेयर ग्रोथ के अपोजिट शेव करना

शेव करने का भी अपना एक अलग तरीका होता है। बहुत से लोग शेव करते समय हेयर ग्रोथ के अपोजिट रेजर चलाते हैं। जिससे आपकी स्किन पर बहुत इचिंग होती है साथ ही ज अगली बार बाल की ग्रोथ होगी तो वो बहुत अनइवेन से होंगे। 

5. बॉडी लोशन यूज न करना

बॉडी में शेव करने के बाद बहुत से लोग उसमें बॉडी लोशन नहीं लगाते। ये जरूरी है कि शेव करने के तुरंत बाद अपनी बॉडी को मॉश्चराइज करें। आपकी बॉडी को पोषण मिलना बहुत जरूरी है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन