शादी के लिए खरीदना है सस्ता लहंगा? दिल्ली की इन मार्केट्स से करें शॉपिंग

By मनाली रस्तोगी | Published: September 2, 2022 05:35 PM2022-09-02T17:35:23+5:302022-09-02T17:35:28+5:30

अगर आप अपने लिए बेहतरीन और सस्ता लहंगा देख रही हैं तो दिल्ली की इन मार्केट्स शॉपिंग करिए।

delhi cheapest markets to buy bridal lehenga | शादी के लिए खरीदना है सस्ता लहंगा? दिल्ली की इन मार्केट्स से करें शॉपिंग

शादी के लिए खरीदना है सस्ता लहंगा? दिल्ली की इन मार्केट्स से करें शॉपिंग

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और बेहतरीन व सस्ता लहंगा खरीदने का मन बना रही हैं तो दिल्ली में ऐसी कुछ खास मार्केट्स हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए। इन मार्केट्स में आपको सस्ते और अच्छे लहंगों को अलावा शादी में लगने वाले अन्य कपड़े भी मिल जाएंगे। कुल मिलाकर अगर आप कम बजट में अच्छी से अच्छी शॉपिंग करना चाहती हैं तो दिल्ली की इन मार्केट्स में जरूर जाएं।

संत नगर मार्केट

अगर आप सस्ता और खूबसूरत लहंगा खरीदना चाहती हैं तो एक बार संत नगर मार्केट जरूर जाएं। यहां आपको काफी वैरायटी मिलेगी। बुराड़ी में स्थित इस मार्केट में हो सकता है कि दुकानदार आपको दाम ज्यादा बताए, लेकिन अगर आपको बार्गेन करना आता है तो आप आसानी से यहां सस्ता लहंगा खरीद पाएंगी। 

सीलमपुर मार्केट

कपड़ों की शॉपिंग करनी हो और सीलमपुर मार्केट का नाम न लिया जाए तो समझिए कि शॉपिंग पूरी नहीं हुई है। लहंगा खरीदने के लिए आपको यहां गुरुवार को जाना होगा। आपको सीलमपुर मार्किट में एक से बढ़कर एक डिजाइन के लहंगे मिल जाएंगे। चूंकि, यहां ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है, इसलिए कोशिश करिए कि आप यहां दिन के समय जाएं और अपनी शॉपिंग करके चली आएं।

पुरानी दिल्ली मार्केट

अगर आप कम बजट में बेहतरीन लहंगा खरीदने की सोच रही हैं तो पुरानी दिल्ली मार्केट तो जाना बनता है। यहां बिना गए आप अपने लिए शानदार लहंगा नहीं खरीद सकती हैं। इसलिए एक बार यहां जरूर जाएं। 

Web Title: delhi cheapest markets to buy bridal lehenga

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे