शादी में दीपिका की जूलरी को पूरी टक्कर देते दिखे पति रणवीर, पहना था लाखों का 18वीं सदी का पेंडेंट

By गुलनीत कौर | Updated: November 21, 2018 16:14 IST2018-11-21T16:14:38+5:302018-11-21T16:14:38+5:30

शादी के सभी फंक्शन में दीपिका-रणवीर ने डिज़ाइनर सब्यसाची के ऑउटफिट पहने। कपड़ों के अलावा सभी फंक्शन में पहनी गई जूलरी भी सायासाची द्वारा डिजाईन की हुई थी।

Deepika Ranveer Wedding outfit and jewellery by designer Sabyasachi, Ranveer wore 18th century eagle pendant | शादी में दीपिका की जूलरी को पूरी टक्कर देते दिखे पति रणवीर, पहना था लाखों का 18वीं सदी का पेंडेंट

शादी में दीपिका की जूलरी को पूरी टक्कर देते दिखे पति रणवीर, पहना था लाखों का 18वीं सदी का पेंडेंट

इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद दीपिका-रणवीर भारत आ चुके हैं। आज उनकी शादी की पहली रिसेप्शन है। आज की रिसेप्शन बेंगलुरु में होगी और इसके बाद 28 नवंबर को दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में होने जा रही है। 

इस न्यूली वेड जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे की खुशी को शब्दों में जाहिर कर पाना मुश्किल है। मेहंदी से लेकर शादी से जुड़ी छोटी छोटी रस्मों की तस्वीरें एक के बाद एक करके अपलोड की जा रही हैं।

सबसे पहले दीपिका-रणवीर ने अपनी कोंकणी और सिन्धी वेडिंग की तस्वीरें अपलोड कीं। इसके बाद भारत लौटने के बाद उनके एयरपोर्ट की और फिर अगले ही दिन उनके मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें भी आ गईं। शादी के सभी फंक्शन में दीपिका-रणवीर ने डिज़ाइनर सब्यसाची के ऑउटफिट पहने हैं। 

इतना ही नहीं, एयरपोर्ट पर जब पहली बार इस हिट जोड़ी को देखा गया तब भी इन्होंने डिज़ाइनर सब्यसाची के ऑउटफिट ही पहने हुए थे। कपड़ों के अलावा सभी फंक्शन में पहनी गई जूलरी भी सब्यसाची द्वारा डिजाईन की हुई थी। आइए डिटेल में हम दीपिका रणवीर के वेडिंग लुक के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर से शादी करने से पहले दीपिका ने उठाया ये बड़ा कदम, खुद से हमेशा के लिए दूर कर दी ये चीज

मेहंदी

दीपिका रणवीर दोनों ने ही अपने मेहंदी फंक्शन के ऑउटफिट के लिए डिज़ाइनर सब्यसाची को चुना। इस फंक्शन के लिए उन्होंने ऑउटफिट में गुलाबी रंग का अधिक इस्तेमाल किया। दीपिका ने गले में रानी हार पहना था। यह हार डायमंड, रूबी पर्ल, माणिक्य रत्नों के इस्तेमाल से बना है। इसकी कीमत लाखों में है। 

कोंकणी शादी

14 नवंबर को हुई कोंकणी शादी के लिए दीपिका रणवीर दोनों ने ही पारमपरिक पहनावा पहना था। रणवीर ने खादी का कुर्ता और दीपिका ने साड़ी पहनी थी। एक्सेसरीज में दीपिका ने माथापट्टी, जड़ाऊ झुमके, पर्ल और माणिक्य के बने हार पहने थे। दीपिका इस लुक में परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड लग रही थीं।

यह भी पढ़ें: रणवीर के सामने फोटोग्राफर ने दीपिका को कहा 'भाभी', अभिनेत्री ने दिया कुछ रिएक्शन

सिन्धी वेडिंग

अगले दिन 15 नवंबर को दीपिका रणवीर का सिन्धी रीति रिवाज के तहत आनंद कारज कराया गया। यहां दीपिका से भी अधिक महंगी जूलरी रणवीर ने पहनी थी। इस वेडिंग के लिए दीपिका ने गले में सोने-कुंदन के हरा के साथ हाथों में सोने के कड़े, लाल चूड़ा और कलीरे पहने थे। 

रणवीर ने गुलाबी रंग के ऑउटफिट के साथ सिर पर साफा बांधा था और गले में रूबी नेकलेस पहना था। यह नेकलेस रूबी की कम से कम 10 से 12 मालाओं को मिलाकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत लाखों में होगी।

इसके अलावा कुंदन की माला में रणवीर ने ईगल पेंडेंट पहना है। यह पेंडेंट 18वीं सदी में दक्षिण भारत के राजा-महाराजाओं द्वारा पहना जाता था। पेंडेंट के ईगल को बनाने के लिए सोने और डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पन्ना का काम भी है। केवल इस पेंडेंट की कीमत ही लाखों में होगी। 

Web Title: Deepika Ranveer Wedding outfit and jewellery by designer Sabyasachi, Ranveer wore 18th century eagle pendant

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे