लाइव न्यूज़ :

इन 3 कारणों से होता है अंडरआर्म्स में कालापन, इस एक उपाय से करें ठीक

By गुलनीत कौर | Updated: May 21, 2018 11:25 IST

अधिक तंग कपड़े पहनने से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं

Open in App

कुछ महिलाओं को स्लीवलेस कपड़े पहनने का बहुत शौक होता है, लेकिन कई बार डार्क अंडरआर्म्स के चलते वे ऐसे कपड़े पहन नहीं पाती हैं। ऐसी महिलाओं की हमेशा यह शिकायत होती है कि बिना किसी कारण के उनके अंडरआर्म्स डार्क हो रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि अंडरआर्म्स की पूरी देखभाल ना करने के कारण वे काले पड़ने लगते हैं। 

इन कारणों से अंडरआर्म्स होते हैं काले

- समय से अंडरआर्म्स की सफाई ना करने से- समय रहते अंडरआर्म्स के बाल क्लीन ना करवाने से- अंडरआर्म्स शावे करने से बाल पूरी तरह निकलते नहीं हैं और धीरे-धीरे यहां कालापन बन जाता है- गलत डियो का इस्तेमाल करने से- अधिक तंग कपड़े पहनने से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं- किसी इन्फेक्शन के कारण- स्मोक करने के कारण बॉडी की पूरी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसमें अंडरआर्म्स भी आ जाते हैं

आइए विस्तार से जानते हैं अंडरआर्म्स के काले पड़ने के कारण और इसे ठीक करने के लिए क्या उपाय किया जाए-

1. तंग कपड़े- जरूरत से ज्यादा तंग कपड़े पहनने से अंडरआर्म्स की स्किन काले एपदने लगती है। तंग कपड़ों की वजह से अंडरआर्म्स पर घर्षण होता है जो इन्फेक्शन का भी रूप ले लेता है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो अंडरआर्म्स से अधिक तंग ना हों।

2. समय से बाल हटायें- समय रहते अंडरआर्म्स की सफाई जरूरी है। अगर अधिक समय तक यहां बाल रहें तो ये स्किन को काला बनाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए शेविंग क्रीम या रेजर का इस्तेमाल ना करें। इसे लिए वैक्सिंग को चुनें।

3. केमिकल प्रोडक्ट्स- केमिकल युक्त क्रीम या डियो का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की स्किन में कालापान या इन्फेक्शन भी हो जाता है। इन चेजेओं का अगर अधिक इस्तेमाल किया जाए तो अंडरआर्म्स में पिग्मन्टेशन पैदा करता है। इसकी वजह से अंडरआर्म्स का रंग बदलने लगता है और कुछ ही समय में अंडरआर्म्स काले पड़ने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: हेयर जेल के रोजाना इस्तेमाल से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

उपाय- अंडरआर्म्स को गोरा करने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है नींबू कस इस्तेमाल। बाजार से मिलने वाली महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने की बजाय रोजाना अंडरआर्म्स पर नींबू का रस रगड़ें। कुछ मिनट के लिए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में कालापन दूर हो जाएगा। इसके अलावा अंडरआर्म्स पर स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी करें। ये अंडरआर्म्स की स्किन को सॉफ्ट और सिल्की बनाए रखेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन