किसी भी मौसम में इस्तेमाल करती हैं ये 5 तरह की क्रीम
By मेघना वर्मा | Published: July 27, 2020 12:27 PM2020-07-27T12:27:11+5:302020-07-27T12:27:11+5:30
कुछ क्रीम ऐसी होती हैं जिन्हें आप सिर्फ गर्मियों में इस्तेमाल करते हैं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें ठंड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मार्केट में हजारों तरह की क्रीम्स अवलेबल हैं। आपकी स्किन को हेल्दी रखने से लेकर इसे सुंदर बनाने तक के लिए क्रीम आपको ब्यूटीफुल बनाती हैं। कुछ क्रीम ऐसी होती हैं जिन्हें आप सिर्फ गर्मियों में इस्तेमाल करते हैं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें ठंड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कुछ ऐसी क्रीम भी होती हैं जिन्हें हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज हम आपको ऐसी ही क्रीम बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं। ये क्रीम आपको अपनी स्किन के हिसाब से लगाती है। ये क्रीम आप अपने हिसाब से लगा सकती हैं-
1. नरिशमेंट क्रीम
नरिशमेंट क्रीम आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप नरिशमेंट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में मिलने वाली क्रीम आपकी स्किन की केयर करता है।
2. नाइट क्रीम
नाइट क्रीम आपकी स्किन को पोषण देती है। नाइट क्रीम का टेक्सचर हल्का होता है जो स्किन को नरिश भी करती है। ये नाइट क्रीम आप किसी भी सीजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत सारी कंपनीज बहुत सारे इंग्रीडियंट्स के साथ ये क्रीम अवलेबल करवाती हैं। जिन्हें आप रात को यूज कर सकती हैं।
3. मॉइस्चराइजर
अपग आपकी स्किन ड्राई है या आपकी स्किन में इचिंग होती है तो भी आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। खास बात ये है कि मॉइस्चराइजर अलग-अलग सीजन के हिसाब से बनाई जाती हैं। जिन्हें सर्दी ही नहीं गर्मी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. पिगमेंटेशन क्रीम
अगर आपको झाइयों की समस्या है तो आप किसी भी सीजन में पिगमेंटेशन क्रीम यूज कर सकती हैं। ये क्रीम ऐसी हैं जिनपर सीजन का असर नहीं पड़ता। ये आपकी स्किन पर किसी भी तरह का हर्म नहीं पहुंचाती।
5. एंटी-एकने क्रीम
मुहांसों पर इस्तेमाल होने वाली क्रीम भी आप कभी किसी भी सीजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको मुहांसों पर काफी असर करता है।