लाइव न्यूज़ :

मौसम्बी का रस बढ़ा सकता है सुंदरता, स्किन और बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: September 26, 2018 13:26 IST

मौसम्बी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक और ढेर सारे विटामिन-मिनरल्स होते हैं।

Open in App

मौसम्बी (मौसमी) और संतरा, दो ऐसे फल हैं जिनमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है। गर्मियों में बड़े चाव से लोग मौसम्बी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं। 

मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी और AIDS में मौसम्बी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: हफ्ते के 7 दिन इन 7 तरीकों से चेहरे पर लगाएं पपीता, मिलेंगे ये 7 फायदे

लेकिन सेहत के अलावा मौसम्बी से त्वचा और बालों को भी अनेकों लाभ मिलते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं मौसम्बी के स्किन को होने वाले फायदे: 

1. पिगमेंटेशन, स्पॉट्स, ब्लेमिशेस

ये तीन दिक्कतें स्किन पर होने वाली परेशानियों में से सबसे अधिक कॉमन हैं। बढ़ती उम्र के साथ ये परेशानियां हर दूसरी महिला को होती हैं। इससे बचना है तो स्पॉट्स या खराब हो चुकी स्किन पर मौसम्बी का रस लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

2. स्किन इन्फेक्शन

मौसम्बी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक और ढेर सारे विटामिन-मिनरल्स होते हैं। ये कई प्रकार के स्किन इन्फेक्शन को ठीक करने में सक्षम होते हैं। मौसम्बी केवल स्किन पर लगाने से ही नैन, इसका जूस पीने से खून साफ होता है और स्किन अन्दर से ही ठीक होने लगती है।

3. पसीने की बदबू

जिन लोगों के पसीने से अधिक बदबू आती है या नहाने के कुछ देर बाद ही शरीर फ्रेश नहीं लगता है तो उन्हें नहाने के पानी में मौसम्बी का थोड़ा रस मिलाकर नहाना चाहिए। मौसम्बी में मौजूद विटामिन-सी नेचुरल तरीके से बदबू को दूर करता है।

4. फटे होंठ

दिन में 2 से 3 बार मौसम्बी का रस होंठों पर मलने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं। होंठों को विटामिन और मिनरल्स का साथ मिलता है और वे नैचुरली सॉफ्ट बनते हैं। 

5. सूजन, दर्द

अगर त्वचा में अंदरूनी सूजन या दर्द हो, तब भी मौसम्बी का रस मददगार साबित होता है। सूज गए या दर्द हो रहे एरिया में इसका रस लगाएं। दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने से दर्द और सूजन में कमी दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें: रूखे, बेजान बालों से हैं परेशान तो बालों में इस तरह लगाएं आंवला, 2 हफ्ते में मिलेगा रिजल्ट

मौसमी से बालों को होने वाले फायदे:

1. इसमें कॉपर है

मौसम्बी में कॉपर नामक मिनरल मौजूद होता है जो बालों के नेचुरल रंग को बनाए रखने में मदद करता है। इसके प्रयोग से बालों की रंगत फीकी नहीं पड़ती है।

2. मौसम्बी के रस से बाल धोने के फायदे

शैम्पू और कंडीशनर करने के भी बाद अगर बालों को मौसम्बी के रस मिले पानी से धोया जाए तो शैम्पू और कंडीशनर का बचा हुआ केमिकल निकल जाता है। बालों से खुशबू आती है और विटामिन-सी बालों में जान भर देता है।

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया