लाइव न्यूज़ :

चेहरे पर मलाई लगाने से होते हैं ये 5 फायदे, इन चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक

By गुलनीत कौर | Updated: June 1, 2018 10:49 IST

अगर पिम्पल या किसी एलर्जी के चलते चेहरे पर डार्क स्पॉट हो गए हैं तो एक चम्मच मलाई में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर लगाएं।

Open in App

अगर आप भी चेहरे की रंगत को बढ़ाने और चेहरे पर आने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महंगे बाजारी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें। क्योंकि आज हम आपको मलाई के इस्तेमाल से बनने वाले कुछ फेस पैक बताने जा रहे हैं जो आपकी हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज हैं। मलाई को चेहरे पर लगाने से कई सारे फायदे मिल सकते हैं। यह हर स्किन टाइप के लिए सही भी है। मलाई में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो चेहरे पर लगाने के बाद उसके पोर्स में जमी हुई गंदगी को साफ करता है। आइए आपको बताते हैं मलाई को चेहरे पर लगाने के 5 फायदे और फेस पैक:

1. स्किन टोन लाइट करने के लिए

अगर धूप या प्रदूषण के कारण आपके चेहरे की स्क्मिन टोन डार्क हो गई है तो मलाई के इस्तेमाल से इसे हल्का किया जा सकता है। एक चम्मच मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब आधा घंटा लगा रहने दें। इसके बाद 5 मिनट के लिए हलके हाथों से मसाज करें और फिर नार्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक के इस्तेमाल से अपने आप स्किन टोन लाइट हो जाएगी।

2. डार्क स्पॉट दूर करने के लिए

अगर पिम्पल या किसी एलर्जी के चलते चेहरे पर डार्क स्पॉट हो गए हैं तो एक चम्मच मलाई में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर करीब आधे घंटे के लिए लगाएं। सूखने पर हाथों को गीला कर चेहरे पर 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर धो लें। इस फेस पैक से दाग-धब्बे लाइट होंगे और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो भी आएगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 3 फेसपैक, 10 मिनट में मिलेगा नेचुरल ग्लो

3. टैनिंग हटाने के लिए

गर्मियों में सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग को हटाना सबसे बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन मलाई के इस्तेमाल से आप इससे जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। आधा चम्मच मलाई और एक टमाटर को ब्लेंडर में पीस लें। इस पेस्ट को उंगलियों के इस्तेमाल से चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट लगाने के बाद हलके हाथों से समाज करें। फिर दोबारा 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप एक सप्ताह रोजाना लगा सकतें हैं। 2-3 इस्तेमाल में ही टैनिंग का असर कम होता दिखाई देगा और त्वचा पर शाइन भी आएगी।

4. रूखी त्वचा को दूर करने के लिए

कुछ लोगों की त्वचा गर्मियों में भी रूखी रहती है। इसे ठीक करने के लिए एक चम्मच मलाई में केला मैश करके मिल्क्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को शरीर के अन्य भागों पर भी लगा सकते हैं। यह एक प्रकार के नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करेगा और त्वचा को मुलायम बनाएगा। 

5. क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें

धूल और प्रदूषण के चलते चेहरे के पोर्स में गंदगी फस जाती है। जिसे निकालना आम फेस वॉश या ब्यूटी प्रोडक्ट के वश में नहीं होता है। इस तरह की स्किन को साफ करने के लिए 3 चम्मच मलाई में 2 चम्मच जैतून तेल, बादाम तेल और गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे कॉटन बॉल के इस्तेमाल से चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो भी आयेगा और स्किन टोन भी लाइट होगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन