सुबह आंखों में रहती है अक्सर सूजन तो करें ये काम, पाएंगे सुंदर आंखें

By गुलनीत कौर | Published: April 23, 2018 09:31 AM2018-04-23T09:31:18+5:302018-04-23T09:31:18+5:30

रात सोने से पहले आंखों के नीचे और ऊपर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। यह रात भर आंखों को ठंडक देगा और सूजन नहीं आने देगा।

Beauty Tips: Puffy sore eyes in the morning causes, treatment and home remedies | सुबह आंखों में रहती है अक्सर सूजन तो करें ये काम, पाएंगे सुंदर आंखें

सुबह आंखों में रहती है अक्सर सूजन तो करें ये काम, पाएंगे सुंदर आंखें

सुबह उठने पर कई बार हमें फ्रेश फील नहीं हटा है। रात भर आराम की नींद के बाद भी शरीर में जकड़न, थकान और कमजोरी  महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। शरीर के अलावा मानसिक रूप से भी हम सुबह उठने के लिए तैयार नहीं होते हैं। एक और चीज है जो अक्सर सुबह लोग खुद में नोटिस करते हैं और वह है आंखों में सुस्ती और सूजन। कई लोगों की यह शिकायत होती है कि वे जब सुबह उठते हैं तो उनकी आंखें फ्रेश लगने की बजाय थकी हुई और कई बार आंखों में सूजन भी रहती है। 

अगर आपके साथ यह परेशानी कभी-कभी होती है तो उसे आप स्वयं भी हल कर सकते हैं। आंखों पर ठंडा पानी मारें। कुछ ही देर में आंखें फ्रेश लगने लगेंगी। लेकिन आंखों में होने वाली सूजन का यदि कारण जान लिया जाए तो सही इलाज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

आंखों में सूजन के कारण

अक्सर नींद की कमी से या फिर लगातार मोबाइल, कंप्यूटर जैसे गैजेट्स इस्तेमाल करने से भी आंखों में सूजन रहती है। आंखों तक खून के प्रवाह का सही से ना पहुंच पाना भी सूजन का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा आंखों का बढ़ता नंबर भी इसका एक कारण हो सकता है। सही कारण की पहचान करने के बाद ही इसका इलाज कराएं।

आंखों की सूजन का इलाज

अगर सूजन अधिक बढ़ जाए और रोजाना परेशान करने लगे तो इसका डॉक्टरी इलाज होना ही सही विकल्प है। डॉक्टर से संपर्क करने और आंखों की सूजन का असली कारण जानने के बाद इलाज करवाएं। आंखों की सूजन ठीक करने के लुए 'लिम्फ ड्रेनेज' इलाज भी करवाया जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे चुनें। 

आंखों की सूजन का घरेलू उपचार

लेकिन यदि आपको रोजाना की बजाय कभी-कभी ही इस सूजन का तकलीफ होती है और आप यह जानते हैं कि यह कुछ और नहीं बल्कि नींद की कमी और लगातार काम करने के कारण ही है तो आपको घरेलू उपचारों के योर बढ़ना चाहिए। 
- रात सोने से पहले आंखों के नीचे और ऊपर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। यह रात भर आंखों को ठंडक देगा और सूजन नहीं आने देगा
- सूजन होने पर आंखों पर हल्का गर्म सेक करें
- सूजन कम करने के लिए आंखों को हलके गुनगुने पानी से धोएं
- आंखों में दिन में 2 से 3 बार गुलाब जल डालें। यह आंखों को ठंडक देगा और सूजन कम करने में मदद करेगा
- शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के लिए गाकर, पालक जैसी चीजों का सेवन करें
- आंखों की सफाई का खास ख्याल रखें
- समय से आंखों का चेक-अप करवाते रहें

Web Title: Beauty Tips: Puffy sore eyes in the morning causes, treatment and home remedies

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे