लाइव न्यूज़ :

Fashion Tips: हर लड़की के पास जरूर होने चाहिए ये 8 तरह के बैग, छठवां वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: February 17, 2020 12:08 IST

वैसे तो मार्केट में बैग्स की बहुत सारे टाइप हैं मगर आपको जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन सा फिट है।

Open in App
ठळक मुद्देईवनिंग क्लच आपके पार्टी लुक में जान डालता है। टो बैग खदीदते समय ध्यान रखिए कि ये बहुत बड़ा ना हो ना ही बहुत छोटा।

लड़कियों के लिए उनका मेकअप और उनका बैगपैक सबसे जरूरी होता है। किसी पार्टी में जो रही हों या ऑफिस, किसी के घर जा रही  हों या कैजुअल मीटिंग के लिए। लड़कियों का लुक बहुत हद तक उनके बैगपैक्स पर भी डिपेंड करता है। बहुत सी लड़कियां अपने लिए बैग खरीदती तो जरूर हैं मगर शायद उन्हें भी नहीं पता कि हर ओकेजन के लिए उनके पास बैग्स जरूर होने चाहिए।

वैसे तो मार्केट में बैग्स की बहुत सारे टाइप हैं मगर आपको जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन सा फिट है।हर लड़की के पास उनके बैग पैक्स और वॉलेट के अलावा 10 और तरह के बैग्स होने जरूरी हैं। जो अलग-अलग समय पर उनकी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि उनके लुक को और भी बेहतर बनाएगा। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो बैग्स जो हर लड़की के पास जरूर होने चाहिए। 

1. ऑफिस-फ्रेंडली बैग

अगर आप प्रोफेशनल हैं और ऑफिस जाती हैं तो आपके पास एक ऑफिस बैग जरूर होना चाहिए। ये ना सिर्फ हैंडी होता है बल्कि इसमें लैपटॉप बैग भी आसानी से आ जाते हैं। ये बैग आपके और भी सामानों को ठीक से कैरी कर सकता है। 

2. द वीकएंडर

अगर आप वीकएंड को पूरा एंज्वॉय करना चाहती हैं तो आपके पास एक वीकएंडर बैग जरूर होना चाहिए। ये बैग आपकी छोटे-छोटे सामानों को कैरी करेगा। इस बैग में आप अपने एक या दो दिन के सामान आराम सै कैरी कर पाएंगे। 

3. इवनिंग क्रॉस बैग

अगर आप बस यूं ही कहीं घूमने के शौकीन हैं, या शाम को अपने घर से निकलकर शहर की शाम देखना पसंद है तो ये बैग आपके पास होना चाहिए। इसमें आपका वॉलेट, आपकी चाभियां थोड़ा सा मेकअप और छोटी ही कोई और चीज भी रख सकते हैं। सिर्फ क्लच से थोड़ा ज्यादा और बैग पैक से कम ये बैग आप पर खूब फबेगा।

4. एवरीडे टो बैग

टो बैग खदीदते समय ध्यान रखिए कि ये बहुत बड़ा ना हो ना ही बहुत छोटा। ये आपके बॉडी के प्रपोशनल में होना चाहिए। कभी भी फटाफट जाना हो या जल्दबाजी में बस कहीं निकलना हो ये बैग आपके लिए परफेक्ट होगा। थोड़ा सा सामान और दो-चार चीजों के साथ आप इसे लेकर कहीं भी जा सकते हैं। 

5. ईवनिंग क्लच

ईवनिंग क्लच आपके पार्टी लुक में जान डालता है। आप अपने टेस्ट के हिसाब से कल्च का सेलेक्शन कर सकते हैं। वैसे ज्यादातर ईवनिंग क्लच भड़कीले और ग्लैमरस भी होते हैं। इसमें सिर्फ आपके कार्ड्स और आपका फोन और दो-तीन लिप्सटिक कैरी हो सकती है। आपके पार्टी लुक को ये और बेहतरीन बना देगी। 

6. लगेज सेट

अगर आप ज्यादा ट्रैवेल नहीं भी करतीं तब भी आपके पास एक लगेज बैग का सेट तो जरूर होना चाहिए। कभी ऑफिस की तरफ से या कभी खुद से अचानक कोई हॉलीडे का प्लान बन जाए तो ऐसा ना हो कि आपके पास बैग ही ना हो। इसलिए एक अच्छी सी कंपनी का लगेज बैग आप अपने पास जरूर रखिए। 

7. डे-टाइम क्रॉस बैग

अपने लिए कभी भी बैग का कलर चूज करते हुए अपनी पर्सनैलिटी का ध्यान जरूर दें। आप अगर चंचल हैं तो अपने लिए ब्राइट कलर खरीदिए। कभी दिन के टाइम आपको किसी के साथ डेट पर या किसी दोस्त के साथ लंच पर जाना पड़े तो ये बैग आपके सबसे अच्छे ऑप्शन होंगे।

8. मिनी-बैग पैक

ये बैग-पैग हमेशा हैंडी होता है। इसे आप अपनी पीठ पर कैरी करेंगे जिससे आपके हैथ फ्री रहेंगे। इसमें आप अपने जरूरी समान के साथ कुछ डॉक्यूमेंट भी कैरी कर सकते हैं। इसे आप छोटे-मोटी ट्रैवलिंग में भी यूज कर सकते हैं। 

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल