लाइव न्यूज़ :

मुंहासों से छुटकारा पाने के 7 आसान, कम खर्च वाले उपाय, जरूर ट्राई करें

By गुलनीत कौर | Updated: February 18, 2019 18:33 IST

Open in App

चेहरे की विभिन्न समस्याओं में से मुंहासे की प्रॉब्लम सबसे कॉमन है। बॉडी में हार्मोनल बदलाव आते ही चेहरे पर पिम्पल्स जैसी समस्या शुरू हो जाती है। पिम्पल्स होने की एक वजह ऑयली स्किन भी होती है। अधिक ऑइल स्किन वालों को मुंहासों की दिक्कत बहुत सताती है। सही डायट लेने से मुंहासों को कंट्रोल तो किया जा सकता है लेकिन जल्द से जल्द इनसे छुटकारा पाना हो तो कुछ घरेलु नुस्खों को ट्राई करें। 

पिम्पल्स से छुटकारा पाने के उपाय:

1) टूथपेस्ट: सफेद टूथपेस्ट (कोई रंगीन जेल नहीं) को पिम्पले पर सीधा या रुई के इस्तेमाल से लगा लें। पूरी रात के लिए लगा रहने दें और सुबह निकाल दें। टूथपेस्ट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिम्पल को ना केवल खत्म करने का अकाम करते हैं बल्कि वहां की त्वचा पर बनी संक्रमण को जड़ से खत्म भी करता है। इसे ऑयली, नार्मल, सभी स्किन टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

2) पुदीने का तेल: पुदीना तेल में विटामिन-ई का तेल मिलाकर इसे सीधा पिम्पल पर लगाएं और पूरी रात के लिए लगा रहने दें। यह तेल मुंहासों को लालगी को कम करेगा, उसे बढ़ने से रोकेगा। जिन लोगों के पूरे चेहरे पर पिम्पल होते हैं उन्हें इस तेल का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

3) लैवेंडर ऑइल: इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पिम्पल के बैक्टीरिया और किसी भी तरह के अन्य संक्रमण पर वार करते हैं। इस तेल का इस्तेमाल ना केवल चेहरे पर बल्कि अन्य बॉडी पार्ट्स पर भी अगर दाने हो रहे हैं तो वहां भी इसे लगाया जा सकता है।

4) टी-ट्री ऑइल: एक चम्मच ओलिव ऑइल में टी-ट्री ऑइल की एक-दो बूंदें मिलाएं। इस तेल को मुंहासों को ऊपर और उसके आसपास की स्किन पर भी लगाएं। अगर पिम्पल के कारण दर्द अधिक हो रहा हो तो इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: खून में टॉक्सिन की बढ़ती मात्रा से होती हैं ये 4 स्किन प्रॉब्लम, डायट में तुरंत शामिल करें ये चीजें

5) आर्गन ऑइल: संभव है कि इस तेल के बारे में आपने पहले कभी सुना ना हो लेकिन यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इस तेल की एक-एक बूंद चेहरे पर कहीं-कहीं लगा लें और फिर हलके हाथों से 2 से 3 मिनट मसाज करें। कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें। इस तेल को एक बार सुबह और दूसरी बार रात को सोने से पहले लगाएं। यह तेल ना केवल मुंहासों को दूर करेगा, साथ ही चमचमाता चेहरा भी देगा।

6) एप्सम साल्ट: आधा कप पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट मिलाएं। कॉटन बॉल लेकर इस पानी में डुबोएं और मुंहासों पर लगाएं। यह पानी मुंहासे कम करेगा, उन्हें बढ़ने से रोकेगा और साथ ही डेड स्किन को भी ख़त्म कर चेहरे पर रौनक लाएगा। इस पानी को शरीर के उन अंगों पर भी इस्तेमाल करें जहां की स्किन मुरझा गई हो या काली पड़ रही हो।

7) बेकिंग सोडा: थोड़े पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि लगाने के बाद टिक सके। उंगली के इस्तेमाल से इस पेस्ट को पिम्पल पर लगाएं। 5 मिनट तक रखें और सूखने पर चेहरा धो लें। बेकिंग सोडा का यह पेस्ट पिम्पल के बैक्टीरिया को सोख लेगा और उसे बढ़ने नहीं देगा। पिम्पल की लाल्गी को भी काटने का काम करता है ये पेस्ट।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन