लाइव न्यूज़ :

हेयर वैक्सिंग के असहनीय दर्द से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये 5 टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: June 8, 2018 13:19 IST

पीरियड्स आने से ठीक कुछ दिन पहले हेयर वैक्सिंग के लिए जाने की गलती ना करें।

Open in App

कुछ लोगों को हेयर वैक्सिंग कराते समय काफी दर्द होता है। उनके लिए वैक्सिंग कराना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। ऐसे लोगों को वैक्स और वक्स स्ट्रिप्स देखते ही घबराहट होने लगती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर पार्लर जाना भी पड़ता है और इस दर्द के लिए खुद को तैयार भी करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो हम यहां आपको 5 ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने पर आपके लिए वैक्सिंग करवाना आसान हो जाएगा। 

1. सबसे पहले प्रोफेशनल बदलें

अगर आपने पहली या दूसरी बार वैक्स करवाई है तो संभव है कि आपको इस दर्द को आदत बनाने में अभी समय लगेगा। लेकिन लंबे समय से वक्स करवाने के बावजूद अभी भी आप इस दर्द को सहन नहीं पाती हैं तो सबसे पहले वैक्स कर्ण ए वाले प्रोफेशनल को बदलें। हो सकता है उसका वैक्स करने का तरीका गलत हो। इसलिए आपको इतना दर्द होता है।

2. खुद से शेव ना करें

लड़कियां वैक्स कराने के कुछ दिनों बाद थोड़े ही बाला आने पर उसे रेजर से शेव कर लेती हैं ताकि पार्लर जाने का समय और पैसे दोनों बचाए जा सकें। लेकिन यह गलत प्रैक्टिस है। शेव करने से अधिक घने और लंबे बाल आते हैं, जिसके बाद वैक्स करवाने पर अधिक पेन होता है।

3. स्क्रब करें

जब भी वैक्सिंग करवाने के लिए जाने लगें तो पहले स्क्रबिंग कर लें। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे। कई बार इनकी वजह से भी वैक्सिंग सेशन में पेन होता है।

4. वैक्स बदलें

हो सकता है वैक्सिंग के लिए आप जिस वैक्स का इस्तेमाल कर रही हैं वह आपकी स्किन के हिसाब से नहीं है। ऐसे में आपको एक अच्छे प्रोफेशनल से सलाह लेनी चाहिए और स्किन की जरूरत के हिसाब से वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। वैक्स बदलने से वैक्सिंग पेन को कम किया जा सकता है।

झड़ते बालों को कंट्रोल करने में कारगर है लहसुन, घर पर ही बनाएं ये हेयर मास्क

5. पीरियड्स के बाद कराएं वैक्सिंग

शायद आप जानती ना हों लेकिन पीरियड्स के निकल जाने के बाद बॉडी में दर्द को सहने की क्षमता बढ़ आती है। ऐसे में पीरियड्स निकलने के कुछ दिन बाद आप वैक्सिंग करवाएंगी तो आपको दर्द कम होगा। पीरियड्स आने से ठीक कुछ दिन पहले हेयर वैक्सिंग के लिए जाने की गलती ना करें।

फोटो: एपिलेटर होम डॉट कॉम

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन