लड़कों के चेहरे पर मुंहासे होने के 5 सबसे कॉमन कारण, इन्हें कंट्रोल कर पाएं हैंडसम लुक
By गुलनीत कौर | Published: May 15, 2019 01:51 PM2019-05-15T13:51:26+5:302019-05-15T13:51:26+5:30
सिगरेट का धुआं बॉडी के अंसार जाकर त्वचा में ऑक्सीजन की कमी बनाता है। जिसकी वजह से त्वचा की क्वालिटी खराब होती है और मुंहासे बनते हैं। धूम्रपान करने से स्किन कैंसर भी बनता है।
अक्सर लोग मुंहासे होने पर हॉर्मोन या फिर धूल-मिट्टी को दोष देते हैं। लेकिन इसके अलावा भी चेहरे पर एक्ने होने के कई कारण होते हैं। लड़कियों की बात करें तो बाहरी प्रदूषण के अलावा सस्ते कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और मेकअप से भी एक्ने हो जाते हैं। लेकिन लड़कों को एक्ने होने के कारण लड़कियों से कुछ अलग हैं। आइए जानते हैं:
1) बार बार चेहरे पर हाथ लगाना
स्किन के डॉक्टर के पास जाएं तो वे हमेशा एक ही सलाह देते हैं कि अपने हाथों को बार बार चेहरे पर ना लगाएं। हाथों पर केकई तरह के कीटाणु होते हैं जो चेहरे की स्किन पर चिपककर मुंहासे बनाते हैं। लेकिन फिर भी हम अपनी ये आदत नहीं सुधारते हैं।
2) तनाव
आप जितना अधिक तनाव में रहेंगे, बॉडी में हॉर्मोन के संबंध में उतने ही अधिक बदलाव आएंगी। ये बदलाव कभी भी पॉजिटिव नहीं होते। इनका सबसे पहला रिजल्ट होता है चेहरे पर मुंहासे आना। तनाव फिर भी कंट्रोल ना किया जाए तो ये डार्क सर्कल और हेयर फॉल के रूप में बाहर आता है।
यह भी पढ़ें: घनी, आकर्षक दाढ़ी पाने के लिए घर पर ही बनाएं 'बियर्ड ऑइल', आसान स्टेप्स में जानिए रेसिपी
3) धूम्रपान
स्मोकिंग अधिक करते हैं तो उसकी वजह से भी चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। सिगरेट का धुआं बॉडी के अंसार जाकर त्वचा में ऑक्सीजन की कमी बनाता है। जिसकी वजह से त्वचा की क्वालिटी खराब होती है और मुंहासे बनते हैं। धूम्रपान करने से स्किन कैंसर भी बनता है।
4) खान पान
गलत डायट की वजह से चेहरे पर मुंहासे आते हैं। लड़के अधिकतर घर से बाहर ज्यादा रहते हैं। बाहर का जंक फूड खाते हैं। हाइजीन का ख्याल ना रखे बिया बनाया गया यह खाना पेट में खराबी करता है और परिणाम स्वरूप चेहरे पर पिम्पल आते हैं।
5) जिम के बाद की सफाई
लड़कों को वर्कआउट का बेहद शौक होता है। लेकिन जिम से लौटने के बाद वे सीधा रेस्ट करने की सोचते हैं। जबकि जिम से लौटे ही नहाना चाहिए या फिर का से कम फेस वॉश करना चाहिए। पसीना यदि त्वचा पर रह जाए तो मुंहासे बनते हैं।