Coronavirus: लॉकडाउन खत्म के बाद हो सकता है WBJEE-2020 का रिजल्ट जारी, घर बैठे ऐसे करें चेक

By प्रिया कुमारी | Published: April 3, 2020 02:16 PM2020-04-03T14:16:28+5:302020-04-03T14:16:28+5:30

वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ( WBJEE 2020) रिजल्ट, लॉकडाउन के बाद जारी किया जा सकता है। बोर्ड के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि अप्रैल के आखिरी महीने में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

WBJEE 2020 result may will release after coronavirus lockdown check here wbjeeb.nic.in | Coronavirus: लॉकडाउन खत्म के बाद हो सकता है WBJEE-2020 का रिजल्ट जारी, घर बैठे ऐसे करें चेक

लॉकडाउन के बाद WBJEE 2020 रिजल्ट हो सकता है जारी (Photo-social media)

Highlightsवेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ( WBJEE 2020) रिजल्ट लॉकडाउन के बाद जारी किया जा सकता हैबोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परीक्षा के नतीजे

वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ( WBJEE 2020) रिजल्ट लॉकडाउन के बाद अप्रैल के आखिरी महीने में जारी हो सकता है। मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है अब केवल रिजल्ट का ही इंतजार है। रिजल्ट आने के बाद आप ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in.पर घर बैठे इसे देख पाएंगे।

इस परीक्षा में लगभग 1.1 लाख छात्र शामिल हुए थे। शिक्षकों और छात्रों के मुताबिक WBJEE के पेपर का पैटर्न JEE Main पेपर की तरह रहता है। ये भी दावा किया गया था कि इस पेपर में दो गलत प्रश्न पूछे गए थे। श्रेणी 1 में दो प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तर गलत थे, कुछ छात्रों ने ऐसा दावा किया है। सेट डी में त्रिकोणमिति के प्रश्न संख्या 31 और तीन डेसीमल (3-डी) ज्यामिति से जुड़ी प्रश्न संख्या 43 गलत थे।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण, कई बोर्ड, प्रवेश परीक्षाएं टाल दी गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मई तक 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं का खत्म करेगा। JEE मेन और NEET का आयोजन मई में होगा।

Web Title: WBJEE 2020 result may will release after coronavirus lockdown check here wbjeeb.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे