UGC NET Admit Card 2019: आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 9, 2019 04:50 PM2019-11-09T16:50:24+5:302019-11-09T16:50:24+5:30

ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tanet.nic.in से लगातार अपडेट चेक करते रहें। 

UGC NET exam Admit Card 2019 to be released at official website CSIR ugcnet.nta.nic.in | UGC NET Admit Card 2019: आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2019: आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

दिसंबर में आयोजित होने वाली यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET December 2019) परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट के लिए अप्लाई किया है वो अपना एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट tanet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tanet.nic.in से लगातार अपडेट चेक करते रहें। 

UGC NET admit card december 2019 यूं करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर लॉगिन करें। 
- होमपेज पर 'NTA UGC NET 2019 December admit card 2019' पर क्लिक करें।
- मांगे गए सभी जरूरी विवरण भरें। 
- कुछ देर बाद आपका एडमिट कार्ड आपके होमस्क्रीन पर शो करेगा। 
- इस डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। 


UGC NET 2019: इन बातों का रखें ख्याल

2 से 6 दिसंबर तक एनटीए यूजीसी नेट 2019 परीक्षा आयोजित करेगा। 9 नवंबर से प्रवेश पत्र उलब्ध कराए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

UGC NET 2019: यह होगा पेपर पैटर्न
पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। 
पेपर I और पेपर II के बीच में कोई विराम नहीं होगा।
पेपर I में 100 अंक का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर II में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे।

परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की होगा और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के तौर पर आयोजित की जाएगी।

यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) केवल के जरिये भारतीय नागरिकों के लिए सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता का निर्धारण होता है। भारत में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों दोनों में सहायक प्रोफेसर बनने के लिए यह नेट पास होना जरूरी है।

English summary :
UGC National Eligibility Test (UGC NET December 2019) exam admit card can be issued today exam to be held in December. Candidates who have applied for UGC NET can download their admit card by visiting the official website of NTA, tanet.nic.in.


Web Title: UGC NET exam Admit Card 2019 to be released at official website CSIR ugcnet.nta.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे