लाइव न्यूज़ :

UGC NET 2018: एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, इस तारीख से अभ्यर्थी करें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2018 14:53 IST

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पहली बार NTA की ओर से ऑनलाइन करवाई जा रही है। उसने सितंबर में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। एनटीए यह एग्जाम 9 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित करवाएगा।  

Open in App

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 19 नवंबर को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर देगी, जिसके बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।   

बता दें, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पहली बार NTA की ओर से ऑनलाइन करवाई जा रही है। उसने सितंबर में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। एनटीए यह एग्जाम 9 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित करवाएगा।  

यूजीसी नेट के लिए दो पेपर आयोजित होने हैं। यह दोनों पेपर दो शिफ्ट में आयोजित कराए जाएंगे। पहला पेपर 100 अंक का होगा, जिसमें 50 प्रश्न होंग और छात्रों को 1 घंटा दिया जाएगा। वहीं पहली पाली का एग्जाम सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित करवाया जाएगा। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 2 से 3 बजे तक आयोजित होगा। 

वहीं, दूसरा पेपर 200 अंक का होगा। दूसरे पेपर में 100 प्रश्न निर्धारित किए गए है और छात्रों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दूसरे पेपर की पहली पाली 11 बजे से 1 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली का पेपर 3:30 से 5:30 बजे आयोजित कराया जाएगा।  

टॅग्स :यूजीसी नेटएडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

भारतUGC NET June 2025 Result: एनटीए 22 जुलाई को घोषित करेगा परिणाम, जानें ऑनलाइन कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

भारतNTA CUET UG 2025 Results Declared: सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित, इस वेबसाइट पर जाकर देखें रिजस्ट और स्कोर

भारतUGC-NET परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ PIL पर सुनवाई से SC का इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा ये..

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना