TBSE 12th Science Result 2019: त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस वर्ग का रिजल्ट, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Published: May 21, 2019 11:50 AM2019-05-21T11:50:50+5:302019-05-21T11:50:50+5:30

TBSE 12th Science Result 2019: छात्र अपना रिजल्ट त्रिपुरा बोर्ड  की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in, tripuraresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं।

Tripura 12th Science Result 2019: TBSE class 12th Science results declared at tbse.in, tripuraresults.nic.in, Here's how to check | TBSE 12th Science Result 2019: त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस वर्ग का रिजल्ट, यहां करें चेक

त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस वर्ग का रिजल्ट

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (TBSE 12th HS Result 2019) ने 12वीं कक्षा के साइंस वर्ग का रिजल्ट घोषित कर दिया। छात्र अपना रिजल्ट त्रिपुरा बोर्ड  की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in, tripuraresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं। इस बार बोर्ड ने 12वीं साइंस वर्ग की परीक्षा एक मार्च से 30 मार्च तक आयोजित करवाई थी।

बता दें, बोर्ड ने बीते साल 22 मई को साइंस वर्ग की परीक्षा का परिणाम जारी किया था। वहीं, 2018 में त्रिपुरा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 8 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किया था और परीक्षा में कुल 3544 छात्र शामिल हुए थे। वहीं, साइंस में 84 फीसदी बच्चें पास हुए थे। 

TBSE Tripura Board Result 2019: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

1- त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर tbse.in, tripuraresults.nic.in पर क्लिक करें।

2- इसके बाद रिजल्ट (TBSE Class 12th HS Science Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें। 

3- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें और क्लिक करें।

4- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, आप चाहे तों इसका प्रिंट आउंट भी ले सकते हैं।

त्रिपुरा बोर्ड TBSE के बारे में 

भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की स्थापना 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 200 9 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।

English summary :
Tripura 12th Science Result 2019: TBSE (Tripura Board of Secondary Education) has declared class 12th Science results at it's official website tbse.in, tripuraresults.nic.in, Here's how to check the Tripura Science Results 2019 of class 12th.


Web Title: Tripura 12th Science Result 2019: TBSE class 12th Science results declared at tbse.in, tripuraresults.nic.in, Here's how to check

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे