12वीं पास आर्ट स्टूडेंटों के लिए टॉप 10 कॉलेज, बीए करके भी मिल सकता प्लसेमेंट
By धीरज पाल | Published: June 14, 2018 04:55 PM2018-06-14T16:55:11+5:302018-06-14T17:07:16+5:30
भारत में ऐसे कई कॉलेज हैं जो आर्ट्स और मानविकी डिग्री के लिए प्रसिद्ध हैं। लिबरल आर्ट्स में साहित्य, इतिहास, दर्शन, राजनीतिक विज्ञान, भाषाएं, मनोविज्ञान और सोशल साइंस जैसे कई विषयों शामिल हैं।
नई दिल्ली, 14 जून: देश के अलग-अलग राज्यों के लगभग सभी स्कूली बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो चुक हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं कक्षा के छात्र हायर एजुकेशन और 12वीं के छात्र ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में दाखिला लेंगे। 12वीं के बाद छात्र कॉलेजों के लिए कन्फ्यूज रहते हैं। खासकर वो छात्र जिन आर्ट्स या मानविक विषयों की पढ़ाई करनी है। 12वीं कक्षा रिजल्ट के बाद छात्रों के पास इतना कम समय बचता है कि वो किसी अच्छे कॉलेजों दाखिला ले सकें।
भारत में ऐसे कई कॉलेज हैं जो आर्ट्स और मानविकी डिग्री के लिए प्रसिद्ध हैं। लिबरल आर्ट्स में साहित्य, इतिहास, दर्शन, राजनीतिक विज्ञान, भाषाएं, मनोविज्ञान और सोशल साइंस जैसे कई विषयों शामिल हैं। लेडी श्री राम (एलएसआर), सेंट स्टीफन और लोयोला जैसे भारत के उम्दा कॉलेज हैं जो कला और मानविकी डिग्री के लिए प्रसिद्ध हैं। यह कॉलेज 3 साल के स्नातक पाठ्यक्रम और 2 साल के मास्टर पाठ्यक्रम आोयजित कराती हैं। आज हम बात करेंगे भारत के 10 कॉलेज सबसे उम्दा कॉलेज के बारे में जहां 12वीं के बाद छात्र एडमिशन ले सकेंगे।
1. लेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली
लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) आर्ट्स में ग्रेजुएशन के लिए उम्दा कॉलेज में से एक है। यह कॉलेजन न केवल अपने सोशल साइंस, मानविकी और कॉमर्स कोर्स के लिए जाना जाता है बल्कि प्रोफेशनल कोर्सेस जैसे एलिमेंट्री एजुकेशन और पत्रकारिता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन छात्रों को प्लेसमेंट भी दिलाता है।
साउथ दिल्ली में स्थि लेडी श्री राम कॉलेज 15 एकड़ में फैला हुआ है। यहां लगभग 2000 छात्र अलग-अलग कोर्स के लिए एडमिशन लेते हैं। कुल 150 फैकेल्टी है। यहां कुल 16 कोर्सेस हैं। इस कॉलेज से निकली प्रमुख पत्रकार निधि रजदन, डांसर और कोरियोग्राफर गीता चंद्रन और एचएसबीसी इंडिया के सूमह महाप्रबंधक नैना लाल किडवई जैसे शामिल हैं।
2. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
लोयोला कॉलेज, मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध है। लोयोला कॉलेज में 19 कोर्स पीजी के लिए और 25 कोर्सेस यूजी में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 12 विशेष संस्थान हैं। इस पूरे कॉलेज में कुल 12,107 छात्र अलग-अलग प्रोग्राम में शामिल होते हैं। लोयोला मानविकी विभागों में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, इतिहास, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, सोशल वर्क जैसे कोर्स शामिल हैं। इस कॉलेज को 2 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा शिक्षण और रिसर्च के लिए लोयोला कॉलेज को "उत्कृष्टत कॉलेज" से सम्मानित किया गया है।
3. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुर में स्थित है। यह एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है। यह कॉलेज आर्ट्स और मानविकी कोर्सेस के साथ साइंस और कॉमर्स के लिए भी जाना जाता है। इस विश्वविद्यालय के प्रबंधन की जिम्मेदारी सीरिया कैथोलिक कैथोलिक सीएमआई पादरी पर है। इसकी स्थापना 1969 में हुई है। आर्ट्स कोर्सेस के अलावा इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, भाषाओं, मीडिया स्टडीज, म्यूजिक, फिलॉसिफी, मनोविज्ञान, शिक्षा, सोशल वर्क, सोशल साइंस, थियेटर और परफार्मिंग आर्ट जैसे शामिल हैं।
4. सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
मुंबई शहर में एक संस्थान, कॉलेज अपनी कला और मानविकी संकाय के लिए जाना जाता है और नियमित रूप से भारत के शीर्ष 10 कला कॉलेजों में दिखाया गया है। रचनात्मक और महत्वपूर्ण सोच पर ध्यान देने के साथ, स्वायत्त संस्थान अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, फ्रेंच, समाजशास्त्र, मीडिया, इतिहास, अंतर धार्मिक अध्ययन, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक नीति, समाजशास्त्र और अन्य में पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
5. मिरिंडा हाउस, नई दिल्ली
मिरांडा हाउस (एमएच) दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध है जो दिल्ली में स्थित है। भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए कॉलेज है। 1 9 48 में स्थापित, मिरांडा हाउस विज्ञान और उदार कला में डिग्री प्रदान करता है। 2017 में, कॉलेज को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में दर्जा दिया गया था।
6. हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली
हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध है। यह कॉलेज आर्ट्स स्ट्रीम के लिए सबसे उम्दा कॉलेज है। इसका उदाहरण कॉलेज के पुराछात्र देते हैं। इस कॉलेज से निकले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू जैसे कई दिग्गज शामिल हैं।
7. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्याल से संबद्ध प्रमुख कॉलेजों में से एक है। यह कॉलेज ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुऐशन डिग्री प्राप्त कराता है। यह कॉलेज नई दिल्ली में 1926 में स्थापित है। यह कॉमर्स और अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने संस्थानों में से एक है।
8. हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली
हिंदू कॉलेज दिल्ली, भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध होने के तहत कॉलेजों में से एक है। इसकी स्थापना 1899 में हुआ था। यह साइंस, मानविकी और सोशल साइंस और कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्सेस प्रदान करता है। हिंदू कॉलेज दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है।
इसे भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के लिए 'स्टार कॉलेज' दर्जा दिया गया है। इसके नाम के बावजूद, सभी धर्मों के छात्रों को भर्ती कराया जाता है।
9. रामजस कॉलेज, दिल्ली
रामजस कॉलेज दिल्ली के उत्तरी परिसर में स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत स्थापित पहले तीन कॉलेजों में से एक है। रामजास को व्यापक रूप से दुनिया के विभिन्न हिस्सों के छात्रों के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सबसे अच्छे सह-शैक्षिक कॉलेजों में से एक माना जाता है।
10. मद्रास क्रिश्चिचन कॉलेज, चेन्नई
मद्रास क्रिश्चिचन कॉलेज चेन्नई में आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम के लिए सबसे उम्दा कॉलेज है। यह कॉलेज भारत के टॉप कॉलेजों में शुमार है।