SSC ने हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए किया तारीखों का एलान

By विकास कुमार | Published: December 16, 2018 02:41 PM2018-12-16T14:41:40+5:302018-12-16T14:41:40+5:30

सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके आधार पर उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए चुना जायेगा. उसके बाद दोनों परीक्षाओं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा.

SSC has announced exam dates for Stentographer and hindi translator, watch here | SSC ने हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए किया तारीखों का एलान

SSC ने हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए किया तारीखों का एलान

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने विभिन्न परीक्षाओं की तारीखों का एलान अपने वेबसाइट पर कर दिया है. एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर, स्टेनो सहित और भी पदों के लिए भर्ती निकाला है. 

जिन पदों के परीक्षा की तारीखों का एलान हुआ है उनमें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-C और ग्रेड-D, मैट्रिक, इंटरस्तरीय और ग्रेजुएशन स्तर के पद भी शामिल हैं. 


पद का नाम                                               परीक्षा की तारीख 

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर

जूनियर ट्रांसलेटर                               -   13.01.2019 (इन सभी पदों के लिए )

सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर 

हिंदी प्राध्यापक 

पद का नाम                                               परीक्षा की तारीख 

स्टेनोग्राफर 2018 
(ग्रेड cऔर D)                 -                           05.02.2019  - 07.02.2019 

एसएससी ने इन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एग्जाम की व्यवस्था की है. परीक्षा जनवरी और फरवरी में आयोजित होगी. अन्य पदों के लिए जैसे दिल्ली पुलिस में एसआई, सीआईएसएफ में एएसआई, एनआईए और असम राइफल के लिए होने परीक्षा की तारीखों का एलान भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया जायेगा.  

स्टेनोग्राफर के पोस्ट के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है. 

चयन  की प्रक्रिया 

सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके आधार पर उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए चुना जायेगा. उसके बाद दोनों परीक्षाओं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा. 

परीक्षा का पैटर्न 

- परीक्षार्थियों को 2 घंटे दिया जायेगा 

- परीक्षा कूल 200 मार्क्स के होंगे 

- 50 मार्क्स के जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, 50 मार्क्स के सामान्य अधयन्न और 100 मार्क्स के इंग्लिश भाषा और कॉम्प्रिहेंशन 

- हर गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स कूल मार्क्स में से घटा दिया जायेगा 

Web Title: SSC has announced exam dates for Stentographer and hindi translator, watch here

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे