RSOS Class 10th result 2019: यहां आसानी से चेक करें राजस्थान ओपन 10वीं का रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Published: June 25, 2019 10:42 AM2019-06-25T10:42:08+5:302019-06-25T10:42:08+5:30

RSOS 10th Result 2019: छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर क्लिक करना होगा।

rsos class 10th result 2019 timing rajasthan board open school result online live update check at eucation.rajasthan.gov.in rsos | RSOS Class 10th result 2019: यहां आसानी से चेक करें राजस्थान ओपन 10वीं का रिजल्ट

File Photo

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (The Rajasthan State Open School Board) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। इस रिजल्ट को छात्र आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर क्लिक करना होगा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में शाम तीन बजे परिणाम जारी करेंगे। 

RSOS Class 10th Result 2019 करें चेक

1- छात्र सबसे पहले rsosapp.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें। 

2- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

3- फिर 10th Result के लिंक पर क्लिक करें।

4- अब छात्र अपनी डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
 
5- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6- छात्र रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।

RSOS 12th का रिजल्ट हो चुका घोषित

बता दें, बोर्ड 30 मई को RSOS 12th का रिजल्ट घोषित कर चुका है। इस साल 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% ज्यादा है। लड़कों में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) और लड़कियों में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। 

बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कर चुका घोषित

इससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। 
 

English summary :
RSOS 10th Result 2019: The Rajasthan State Open School Board will announce the RSOS Class 10 Result 2019 today at 3PM. The RSOS Results 2019 for Secondary Class students will be released online on the official website. The candidate who appeared for the exam can check result at rsosapp.rajasthan.gov.in.


Web Title: rsos class 10th result 2019 timing rajasthan board open school result online live update check at eucation.rajasthan.gov.in rsos

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे