RBSE 12th Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे होंगे डाउनलोड
By ज्ञानेश चौहान | Published: February 24, 2020 04:47 PM2020-02-24T16:47:56+5:302020-02-24T16:47:56+5:30
परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगी। ये सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक चलेंगी। इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8.70 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लेकिन इन एडमिट कार्ड्स को स्टूडेंट्स खुद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसे स्कूल प्रशासन लॉग इन आईडी और पासवर्ड के जरिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करेगा। इसके बाद वे स्टूडेंट्स को ये एडमिट कार्ड प्रोवाइड करेंगे।
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं की डेटशीट में बदलाव किया था। इस बदलाव के तरहत अब गणित (एच्छिक) विषय की परीक्षा की तारीख 25 मार्च 2020 से बदलकर 26 मार्च 2020 कर दी गई।
राजस्थान बोर्ड ने सिर्फ गणित की परीक्षा के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा बाकी परीक्षाओं की तारीखें पहले जैसी ही रहेंगी। ये परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगी। ये सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक चलेंगी। इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8.70 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- BOARD OF SECONDARY EDUCATION, RAJASTHAN, AJMER
परीक्षा की तारीख (साल 2020) | विषय |
---|---|
5 मार्च | अंग्रेजी |
7 मार्च | हिन्दी |
11 मार्च | राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान |
13 मार्च | समाज शास्त्र/लेखाशास्त्र/भौतिक |
16 मार्च | शारीरिक शिक्षा, 17 मार्च को इतिहास/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान |
18 मार्च | लोक प्रशासन |
19 मार्च | अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान |
21 मार्च | भूगोल/व्यवसाय अध्ययन |
26 मार्च | गणित |
1 अप्रैल | संस्कृत |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पूरा टाइम टेबल
परीक्षा की तारीख (दिन) | विषय के नाम | कोड |
12 मार्च 2020 (गुरुवार) | अंग्रेजी | 02 |
14 मार्च 2020 (शनिवार) | हिंदी | 01 |
16 मार्च 2020 (सोमवार) | उर्दू, गुजराजी, सिंधी, पंजाबी और संस्कृत | |
18 मार्च 2020 (बुधवार) | विज्ञान | (07) |
20 मार्च 2020 (शुक्रवार) | सामाजिक विज्ञान | (08) |
23 मार्च 2020 (सोमवार) | गणित | (09) |
महत्वपूर्ण तारीखें-
दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने की तारीख-12 मार्च 2020
दसवीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने की तिथी-24 मार्च 2020