राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, महिलाओं ने मारी बाजी 

By रामदीप मिश्रा | Published: December 31, 2018 05:07 PM2018-12-31T17:07:40+5:302018-12-31T17:07:40+5:30

मंत्री डोटासरा ने बताया कि 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 52.26 प्रतिशत रहा। इनमें महिलाओं का 55.60 तथा पुरूषों का 49.76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। 

Rajasthan State Open School Result Released | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, महिलाओं ने मारी बाजी 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, महिलाओं ने मारी बाजी 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार (31 दिसंबर) को शिक्षा संकुल स्थित सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की अक्टूबर-नवम्बर, 2018 की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि 10वीं का परीक्षा परिणाम जहां 52.26 प्रतिशत रहा है, वहीं 12वीं का 46.28 प्रतिशत रहा है।

मंत्री डोटासरा ने बताया कि 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 52.26 प्रतिशत रहा। इनमें महिलाओं का 55.60 तथा पुरूषों का 49.76 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। 

उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 41 हजार 91 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17 हजार 576 महिला और 23 हजार 515 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 40 हजार, 873 अभ्यर्थी बैठे थे। जिनमें से 17 हजार, 511 महिला और 23 हजार, 362 पुरूष अभ्यर्थी बैठे थे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 21 हजार, 361 है। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार 10वीं की स्ट्रीम-02 की परीक्षा में कुल 14 हजार, 332 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5 हजार, 203 महिला और 9 हजारस 129 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 14 हजार, 114 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 5 हजार 138 महिला और 8 हजार 976 पुरूष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 8 हजार 365 है। इसका कुल परीक्षा परिणाम 59.27 प्रतिशत रहा। इनमें महिलाओं का 63.66 और पुरूषों का 56.75 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

अक्टूबर-नवम्बर, 2018 की 12वीं की परीक्षा में कुल 23 हजार 767 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 हजार 334 महिला और 11 हजार, 433 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 23 हजार, 667 अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठे थे। जिनमें से 12 हजार 311 महिला और 21 हजार, 356 पुरूष अभ्यर्थी बैठे थे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10 हजार, 954 रही है। 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 46.28 प्रतिशत रहा। इनमें महिलाओं का 48.87 और पुरूषों का 43.47 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। 

इसी प्रकार 12वीं की स्ट्रीम-2 की परीक्षा में कुल 03 हजार, 273 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 हजार, 64 महिला और 2 हजार, 209 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 3 हजार, 173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 1 हजार, 41 महिला और 2 हजार, 132 पुरूष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1 हजार 365 है। इसका कुल परीक्षा परिणाम 43.02 प्रतिशत रहा। इनमें महिलाओं का 47.45 और पुरूषों का 40.85 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

Web Title: Rajasthan State Open School Result Released

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे