Rajasthan BSTC Result 2019 Declared: ये हैं राजस्थान बीएसटीसी के Topper, रिजल्ट चेक करने का ये रहा डायरेक्ट लिंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 4, 2019 08:49 AM2019-07-04T08:49:08+5:302019-07-04T08:49:08+5:30

राजस्थान प्री डिएलएड परीक्षा यानी बीएसटीसी परीक्षा में सामान्य वर्ग में प्रवीन कुमार और संस्कृत वर्ग में मनीषा ने टॉप किया है। BSTC के जरिए 14500 से 15000 के बीच सीटों पर एडमिशन होगा।

Rajasthan BSTC Result 2019 Declared: Praveen Kumar Topper, Check Pre-Diploma Scores Online at btsc2019.org | Rajasthan BSTC Result 2019 Declared: ये हैं राजस्थान बीएसटीसी के Topper, रिजल्ट चेक करने का ये रहा डायरेक्ट लिंक

Rajasthan BSTC Result 2019 Declared: ये हैं राजस्थान बीएसटीसी के Topper, रिजल्ट चेक करने का ये रहा डायरेक्ट लिंक

HighlightsBSTC 2019 Result Rajasthan ऑफिशियल वेबसाइट bstc2019.org पर जाकर देख सकते हैं।इस परीक्षा को पास करने के लिए आवेदकों को कम से कम 50% अंक लाने होंगे।

राजस्थान प्री डिएलएड परीक्षा यानी बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अभ्यार्थी यह रिजल्ट राजस्थान प्री डिएलएड परीक्षा की (BSTC 2019 Result Rajasthan) ऑफिशियल वेबसाइट bstc2019.org पर जाकर देख सकते हैं।  बता दें कि इस साल प्री डिएलएड परीक्षा 26  मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी।  सामान्य वर्ग में प्रवीन कुमार और संस्कृत वर्ग में मनीषा ने टॉप किया है। 

टॉपर्स की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासारा ने ट्वीट करके दी है। डोटासारा ने ट्वीट किया, #Pre D.EL.Ed.परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रवीन कुमार एवम संस्कृत वर्ग में मनीषा को हार्दिक बधाई। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। परिणाम आप वेबसाइट पर देख सकते हैं।

परीक्षा के जरिए 14500 से 15000 के बीच सीटों पर एडमिशन होगा। प्री डीएलएड (बीएसटीसी परीक्षा) में पास होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेना होगा। 

ऐसे देखें Rajasthan BSTC 2019 का रिजल्ट
- अभ्यार्थी सबसे पहले वेबसाइट bstc2019.org पर जाएं।
- होमपेज पर BSTC Result या Pre-DELED Result 2019 का लिंक दिया गया है। 
- नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें। 

Web Title: Rajasthan BSTC Result 2019 Declared: Praveen Kumar Topper, Check Pre-Diploma Scores Online at btsc2019.org

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे