NTA ने जारी किया NET, NEET और JEE का एग्जाम शेड्यूल, यहां जानें रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड की तारीख
By धीरज पाल | Published: August 22, 2018 02:29 PM2018-08-22T14:29:23+5:302018-08-22T15:40:26+5:30
नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE-main) और -नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के साथ कई कंपटिटिव एग्जाम में रजिस्ट्रेशन और एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली, 22 अगस्त: नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE-main) और -नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के साथ कई कंपटिटिव एग्जाम में रजिस्ट्रेशन और एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिया है। यह घोषणा मंगलवार को एनटीए ने किया था। बता दें कि पिछले महीने मानव विकास संसाधन मंत्री ने घोषणा की थी कि एनटीए साल में दो बार राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का आयोजन करेगी। लेकिन इसे दोबार बदलते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि नीट का आयोजन पहले की तरह होगा।
फिलहाल, एनटीए ने शेट्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र शेड्यूट देखना चाहते हैं वो एनटीए की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ नीचे NET, NEET और JEE के साथ अन्य कंपटिटीव एग्जाम का शेड्यूल है।
परीक्षाएं | परीक्षाओं का तरीका | नामांकन की तरीख | डाउनलोड एडमिट कार्ड | परीक्षा की तारीख | रिजल्ट की तारीख |
---|---|---|---|---|---|
यूजीसी-नेट दिसंबर 2018 | कंप्यूटर बेस्ड | 1-30 सितंबर तक | 19 नवंबर | 9-23 दिसंबर,2018 | 10 जनवरी 2019 |
जेईई मेन 1 | कंप्यूटर बेस्ड | 1-30 सितंबर तक | 17 दिसंबर | 6-20 जनवरी 2019 | 31 जनवरी 2019 |
जेईई मेन 2 | कंप्यूटर बेस्ड | 8 फरवरी- 7 मार्च 2019 | 18 मार्च 2019 | 6-20 अप्रैल 2019 | 30 अप्रैल 2019 |
सीएमएटी एंड जीपीएटी | कंप्यूटर बेस्ड | 1-30 नवबंर 2018 | 7 जनवरी 2019 | 28 जनवरी 2019 | 10 फरवरी |
नीट-यूजी | पेन और पेपर | 1-30 नवबंर 2018 | 15 अप्रैल | 5 मई | 5 जून |
एनटीए द्वारा आयोजित UGC-NET, JEE MAIN 1, JEE MAIN 2, CMAT & GPAT की परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी। वहीं, NEET-UG के एग्जाम पेन और पेपर द्वारा आयोजित होंगी।
बता दें कि पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने घोषणा की थी कि नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साल में दो बार राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का आयोजन करेगी। उन्होंने घोषणा की थी कि एनटीए द्वारा ली जाने वाली सारी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी ।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर साल में दो बार नीट के आयोजन को लेकर चिंता प्रकट किया क्योंकि इस तरह के परीक्षा कार्यक्रम से छात्रों पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। ग्रामीण इलाके में रहने वाले छात्रों को लेकर भी चिंता प्रकट की गयी कि सिर्फ ऑनलाइन मोड में परीक्षा होने से उन्हें नुकसान हो सकता है।