NTA NET Admit Card 2019: नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ntanet.nic.in वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

By विनीत कुमार | Published: May 27, 2019 11:04 AM2019-05-27T11:04:05+5:302019-05-27T11:04:05+5:30

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून, 2019 को आयोजित की जाएगी।

NTA NET Admit Card 2019: UGC NET admit card will be released at ntanet.nic.in. | NTA NET Admit Card 2019: नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ntanet.nic.in वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

NTA NET Admit Card 2019

Highlightsनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज करेगा नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारीNTA इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच यूजीसी नेट परीक्षा को करेगा आयोजित आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाकर कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 27 मई (सोमवार) को नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (NET Admit Card 2019) जारी कर देगी। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जारी होंगे।

एनटीए नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आप आसानी से NTA NET की वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए तरीका भी बेहद आसान है और आपको केवल अपनी यूजीसी नेट रजिस्‍ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालनी होगी। ये जानकारियां डालने के बाद आप लॉग इन कर सकेंगे और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार 20 जून से 28 जून, 2019 के बीच  यूजीसी नेट (UGC NET 2019) की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इस बार भी कंम्‍प्‍यूटर आधारित होगी। इससे पहले एनटीए 15 मई को ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला था। UGC NET के लिए 1 से लेकर 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 

यह परीक्षा 180 मिनट की होगी और इसमें पेपर-1 और पेपर-2 होंगे। इन दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक और दूसरी 2.30 से 5.30 के बीच आयोजित कराई जाएगी। पहला पेपर जहां 100 नंबर का होगा वहीं, दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा।

NTA NET Admit Card 2019: जानिए, किन आसान स्टेप्स की मदद से आप डाउलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

- सबसे पहले इसके लिए आपको एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.ac.in पर जाना होगा। 
- इस वेबसाइट पर जाते ही आपको होमपेज पर 'NET 2019 Admit Card' का लिंक मिलेगा जहां आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अब लॉग इन के लिए यूजीसी नेट रजिस्‍ट्रेशन आईडी और जन्‍मतिथि डालना होगा।
- ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
- यहां आप चाहे तो इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।

English summary :
NTA NET Admit Card 2019: UGC NET (National Testing Agency) admit card will be released today at it's official website ntanet.nic.in.


Web Title: NTA NET Admit Card 2019: UGC NET admit card will be released at ntanet.nic.in.

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे