MP Board 12th Results 2020: एमपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट देरी से होगा घोषित, जानिए कब तक आएंगे नतीजे
By रामदीप मिश्रा | Published: June 24, 2020 11:00 AM2020-06-24T11:00:28+5:302020-06-24T11:38:12+5:30
MP Board 12th Results 2020: कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने में देरी हुई। परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद करवाया गया है।
MP Board 12th Results 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले बताया जा रहा था कि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि बोर्ड की प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा) रश्मि अरूण शमी का कहना है कि 12वीं का परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण से 12वीं कक्षा की परीक्षा नहीं दे पाई है उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं 16 जून को ही समाप्त हुई हैं।
वहीं, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने में देरी हुई। परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद करवाया गया है। इस साल 10वीं और 12वीं में करीब साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। वहीं 10वीं के शेष बचे पेपरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा।
MPBSE 12th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉन इन कीजिए।
स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE Result 2020 पर क्लिक कीजिए।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।
स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।
स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में
माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।