MBOSE HSSLC Result 2019: मेघालय बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
By रामदीप मिश्रा | Published: May 8, 2019 11:38 AM2019-05-08T11:38:16+5:302019-05-08T11:38:16+5:30
MBOSE की 12वीं की (MBOSE Tura Meghalaya SSLC Results 2019) की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in पर जाकर देख सकते हैं।
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) बोर्ड ने आज 12वीं/HSSLC का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। MBOSE की 12वीं की (MBOSE Tura Meghalaya SSLC Results 2019) की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in पर जाकर देख सकते हैं।
MBOSE: पिछले साल 24 मई को आया था रिजल्ट
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) बोर्ड को तुरा मेघालय स्कूल एजुकेशन बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। तुरा बोर्र हर साल मार्च से अप्रैल के बीच में परीक्षाएं आयोजित कराता है। बता दें कि बोर्ड ने पिछले साल 24 मई को रिजल्ट घोषित किया था।
यहां से चेक करें तुरा मेघालय बोर्ड 12वीं आर्ट के नतीजे
1- नतीजे मेघालय बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in लिंक पर क्लिक करें। या अन्य वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं।
2- छात्र रिजल्ट (MBOSE Meghalaya HSSLC 12th Arts Results 2019) लिंक पर क्लिक करें।
3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
4- रिजल्ट MBOSE Tura Result 2019 आपके स्क्रीन पर होगा।
5- यहां से आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।
MBOSE: मेघालय बोर्ड के बारे में
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Meghalaya Board of School Education) की स्थापना 25 सितंबर 1973 को हुई थी। इसका मुख्यालय तुरा में है। वर्तमान में इस बोर्ड से करीब 1400 स्कूल जुड़े हुए हैं। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) बोर्ड को तुरा मेघालय स्कूल एजुकेशन बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है।