KCET 2019 Result: नतीजे जारी, kea.kar.nic.in पर जाकर ऐसे करें रिजल्ट चेक

By विनीत कुमार | Published: May 25, 2019 12:51 PM2019-05-25T12:51:31+5:302019-05-25T12:51:31+5:30

आप नतीजे को kea.kar.nic.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही आप इसे cet.kan.nic.in और karresults.nic.in वेबसाइट पर भी दोपहर 1 बजे के बाद चेक कर सकते हैं।

karnataka CET 2019 Result declared at kea.kar.nic.in, check results and details here | KCET 2019 Result: नतीजे जारी, kea.kar.nic.in पर जाकर ऐसे करें रिजल्ट चेक

KCET 2019 Result

Highlightsकर्नाटक सीईटी-2019 के नतीजे घोषित, ऑनलाइन कर सकेंगे चेक29 और 30 अप्रैल, 2019 को हुई थी परीक्षा, इसके लिए 1, 94, 311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था

कर्नाटक सीईटी-2019 के नतीजे शनिवार (25 मई) को घोषित कर दिये गये। कॉलेजों में दाखिल के लिए महत्वपूर्ण इस परीक्षा को 29 और 30 अप्रैल, 2019 को आयोजित कराये गये थे। इस परीक्षा के लिए 1, 94, 311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इस परीक्षा में इंजीनियरिंग में जेफिन बीजू टॉप करने वाले उम्मीदवार रहे। बहरहाल, आप नतीजे को kea.kar.nic.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही आप इसे cet.kan.nic.in और karresults.nic.in वेबसाइट पर भी दोपहर 1 बजे के बाद चेक कर सकते हैं।

वहीं, दूसरे विषयों की बात करें तो योगिक साइंस और नैचुरोपैथी में पी महेश आनंद ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इंजीनियरिंग में 1.4 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं। B.Sc एग्रीकल्चर में कीर्तना एम अरुण और B.Sc वेटनरी साइंस में महेश आनंद शीर्ष पर रहे।

KCET 2019 Exam Result: ऐसे करें नतीजों को चेक

- नतीजे जानने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in, kea.kar.nic.in पर जाना होगा।
- यहां आपको KCET Result 2019 का लिंक नजर आयेगा, जिसे आपको क्लिक करना है।
- यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी जानकारियां देनी होंगी।
- इतना करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।
- अगले ही पल नतीजे आपके स्क्रिन पर होंगे

इस परीक्षा में चयनित छात्रों अगर चाहें तो इस नतीजे की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। इसकी जरूरत आपको दाखिले के समय पड़ेगी।

English summary :
Karnataka CET 2019 Result has been declared at it's official website kea.kar.nic.in, here is how to check results and details.


Web Title: karnataka CET 2019 Result declared at kea.kar.nic.in, check results and details here

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे