Jee Adavance Result Topper 2019: महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 14, 2019 10:52 AM2019-06-14T10:52:52+5:302019-06-14T11:31:30+5:30

Jee Adavance Result Released 2019: अभ्यार्थी अपना परिणाम जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2019) की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि यह रिजल्ट (Jee Adavance Result  Released 2019) 10 बजे जारी हुआ।

jee advanced result 2019 declared topper list out, jee adv result 2019, jee advanced result 2019 toppers name, jeeadv.ac.in | Jee Adavance Result Topper 2019: महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप

Jee Adavance Result Topper 2019: महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप

Highlightsजेईई एडवांस्ड रिजल्ट (JEE Advanced 2019) की घोषणा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी बता दें कि ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ( JoSAA ) तमाम आईआईटी संस्थानों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस (JEE Advanced 2019) का परिणाम आज (14 जून) को घोषित कर दिया है। जेईई एडवांस्ड में कार्तिकेय गुप्ता ने टॉप किया है। कार्तिकेय गुप्ता महाराष्ट्र से हैं और उन्होने जेईई मेन में 100 स्कोर किया था। अभ्यार्थी अपना परिणाम जेईई एडवांस्ड(JEE Advanced 2019) की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि यह रिजल्ट (Jee Adavance Result  Released 2019) 10 बजे जारी हुआ।

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट (JEE Advanced 2019) की घोषणा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ( JoSAA ) तमाम आईआईटी संस्थानों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। JoSAA जेईई मेन 2019 स्कोर के आधार पर एनआईटी और आईआईआईटी संस्थानों की काउंसलिंग भी आयोजित करेगा। देश की सभी आईआईटी में काउंसलिंग और सीट आवंटन की जिम्मेदारी JoSAA की है। 

छात्र ऐसे देख सकेंगे  (JEE Advanced Results 2019) अपना परिणाम

-  परीक्षार्थी सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाएं। 
- JEE Advanced के होमपेज पर JEE Advanced Result 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पूछी गई जानकारियां दर्ज करें। 
- कुछ देर आप आपका रिजल्ट (JEE Advanced Result 2019) होमस्क्रीन पर होगा। 
- यहां से छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट करा लें।

बता दें कि रिजल्ट के दो दिन बाद यानी 16 जून को काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2019) की परीक्षा आयोजन 27 मई को कराया गया था। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करवाया गया। 

  

Web Title: jee advanced result 2019 declared topper list out, jee adv result 2019, jee advanced result 2019 toppers name, jeeadv.ac.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे