HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज कर सकता जारी, छात्र पढ़ें ये 8 महत्वपूर्ण प्वाइंट

By रामदीप मिश्रा | Published: June 16, 2020 10:03 AM2020-06-16T10:03:19+5:302020-06-16T10:03:19+5:30

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। 

HPBOSE himachal board 12th Result 2020 to be declared soon today hpbose.org | HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज कर सकता जारी, छात्र पढ़ें ये 8 महत्वपूर्ण प्वाइंट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsहिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र कई महत्वपूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। 

1- HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। 

2- भूगोल के पेपर की परीक्षा आठ जून को आयोजित करवाई गई, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया गया। अब बोर्ड रिज्लट जारी करने के लिए तैयार है। 

3- HPBOSE ने 10वीं का रिजल्ट 9 जून को जारी कर दिया था। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। 

4- कांगड़ा जिले के तनु कुमार ने 98.57 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद हरमिरपुर जिले के क्षितिज शर्मा ने 98.57 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की है। 

5- इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 68.11 रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। 2019 में 60.79 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

6- इस वर्ष 10वीं में कुल 23 लड़कियां और 14 लड़के शीर्ष दस की सूची में हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 64.94 प्रतिशत है। 

7- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। 

8- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की स्थापना 1969 में किया गया था। इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयर में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। 

English summary :
Himachal Pradesh Board 12th Exam Result 2020 Timing: HP Board can release the result of class 12 examination today. Students have been waiting for the result for a long time. However, no official announcement has been made by the board. After the result is released, students can check their results by logging on to the official website of the board, hpbose.org.


Web Title: HPBOSE himachal board 12th Result 2020 to be declared soon today hpbose.org

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे