Gujarat 10th Result 2019: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले यहां देखें 

By रामदीप मिश्रा | Published: May 21, 2019 07:56 AM2019-05-21T07:56:34+5:302019-05-21T08:25:22+5:30

Gujarat 10th Result 2019: जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

Gujarat 10th Result 2019: Gujarat Board to Announce Class 10th SSC Results Shortly at gseb.org | Gujarat 10th Result 2019: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले यहां देखें 

File Photo

गुजरात बोर्ड (GSEB SSC RESULT) की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को जिस घड़ी का इंतजार था वो आ गई है। बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

इस साल गुजरात बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की थी। वहीं, गुजरात बोर्ड के 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी। 

GSEB SSC का एग्जाम 2018 में 15 मार्च से लेकर 25 मार्च तक आयोजित हुई थी। 2017 में 7 लाख परीक्षार्थियों ने एग्जाम में हिस्सा लिया था। राज्य भर में 68 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर था। 


GSEB SSC RESULT 2019: ऐसे करें चेक 

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

2- होमपेज पर 'GSEB10THREUSLT'पर क्लिक करें।

3- अपना रौल नंबर डालें। 

4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

5- डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

गुजरात बोर्ड के बारे में जानें

गुजरात बोर्ड का गठन 'गुजरात माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1972 के तहत किया गया था। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) राज्य सरकार की एक शैक्षिक बोर्ड है जो राज्य की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा  के कार्यों के संचालित करता है। बोर्ड की मुख्य जिम्मेदारियों में शिक्षाविद, परीक्षाएं और अनुसंधान और विकास शामिल हैं। बोर्ड गुजरात राज्य में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकरण और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। गुजरात राज्य में यह बहुत लोकप्रिय बोर्ड है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। 

Web Title: Gujarat 10th Result 2019: Gujarat Board to Announce Class 10th SSC Results Shortly at gseb.org

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे