देश भर में हैं 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज, राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा जाली संस्थान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 2, 2018 03:10 PM2018-08-02T15:10:24+5:302018-08-02T15:10:24+5:30

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने संसद में बताया कि पिछले तीन साल से देश भर में 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे है।

fake engineering college in india 66 fake college in delhi and 2nd number telangana | देश भर में हैं 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज, राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा जाली संस्थान

देश भर में हैं 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज, राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा जाली संस्थान

नई दिल्ली, 2 अगस्त: संसद की कार्यवाही के दौरान मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि देशभर में उन इंजीनियरिंग कॉलेज की भरमार जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) संबद्ध नहीं है। राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ऐसे कुल 277 इंजीनीयरिंग कॉलेजों की संख्या गिनाई है। ये कॉलेज पैसे लेकर भर्जी डिग्रीयां बांट रहे हैं। इससे इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों का भविष्य गर्त में है। 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से सबसे ज्यादा कॉलेज दिल्ली में है। 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने संसद में बताया कि पिछले तीन साल से देशभर में 277 इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसमें दिल्ली पहले स्थान पर है जहां कुल 66 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज है जबकि तेलंगाना में 35 फर्जी इंजीनियरिंग फर्जी कॉलेज के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा 27 कॉलेज पश्चिम बंगाल में है। 

लोकसभा में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री ने एक लिखित सवाल के जवाब में इस बारे में एक दस्तावेज पेश किया। जिसमें फर्जी कॉलेजों की लिस्ट गिनाई। इनमें कर्नाटक में 27, यूपी में 22, हिमाचल प्रदेश में 18, बिहार में 17, महाराष्ट्र में 16, गुजरात में 8, आंध्र प्रदेश में 7, पंजाब में 5, राजस्थान में 3 और उत्तराखंड में 3 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। 

मंत्रालय ने एआईसीटीई को आदेश दिया कि जल्द से जल्द अनधिकृत कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए। एआईसीटीई अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा, "ये मूल रूप से अनुमोदित संस्थान हैं। इन संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले कोर्स - डिप्लोमा, डिग्री और अन्य कोई मूल्य नहीं हैं क्योंकि इन पाठ्यक्रमों को किसी भी नियामक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: fake engineering college in india 66 fake college in delhi and 2nd number telangana

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे