लाइव न्यूज़ :

जेईई मेन अप्रैल 2020 डेट: कोरोना वायरस का कहर, जेईई मेन अप्रैल 2020 परीक्षा टली, जानें कब होगी JEE Main परीक्षा

By निखिल वर्मा | Updated: March 19, 2020 10:26 IST

JEE Main 2020 postponed: जेईई मेन अप्रैल 2020 परीक्षा को री-शेड्यूल कर दिया गया है. नई तारीखों का ऐलान 31 मार्च के बाद किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है, इस वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हुई है.भारत में चार केंद्रशासित प्रदेश और 14 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने हैं, इसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद हुए हैं, परीक्षाएं स्थगित हुई हैं.

भारत में कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद देश भर में परीक्षाएं भी रद्द हो रही हैं। आईआईटी और एनआईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली एनटीए जेईई मेन परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को आयोजित करवाने वाला था। जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 मार्च को जारी होने वाला था, अब यह 31 मार्च को जारी होगा।

जिन परीक्षार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब 31 मार्च को nta.jeemain.nic.in की साइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 18 मार्च को भारत सरकार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, जेईई मेन परीक्षा रद्द करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई विश्वविद्यालयों ने भी अपने यहां परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

एचआरडी मिनिस्ट्री ने बुधवार (18 मार्च) को सीबीएसई और देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी जाएं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने एक आधिकारिक संदेश में कहा, 'शैक्षिक सत्र और परीक्षा कार्यक्रम बनाये रखना जरूरी है, लेकिन साथ ही विभिन्न परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सहित चल रही सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाएं और उसके बाद उसे रीशेड्यूल की जाएं।'

सीबीएसई बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, CBSE बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखें 31 मार्च के बाद तय की जाएंगी। नई तारीखों से पहले परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा।

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशभारतीयविदेशीमौत
आंध्र प्रदेश100
दिल्ली 1111
हरियाणा3140
केरल2520
महाराष्ट्र4231
ओडिशा100
पुडुचेरी100
पंजाब 100
राजस्थान520
तमिलनाडु200
तेलंगाना420
चंडीगढ़100
जम्मू-कश्मीर400
लद्दाख800
उत्तर प्रदेश1610
उत्तराखंड100
कर्नाटक1401
पश्चिम बंगाल 100
कुल14125

3

 

जेईई मेन 2020 के परीक्षा के आधार पर छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। साल में दो बार एनटीए जेईई मेन की परीक्षा होती है। पिछली बार जो लोग जेईई मेन की परीक्षा दे चुके हैं वो भी अपना स्कोर सुधारने के लिए इस बार भी परीक्षा दे सकते हैं। जेईई मेन एग्जाम से भी आईआईटी के अलावा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना