लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली विश्वविद्यालय पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: April 10, 2020 23:39 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी प्रचार्यों को नौ अप्रैल को भेजे गए पत्र में डीन (प्रवेश) शोभा बगई ने कहा, ‘‘सोच-समझ कर यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए छात्रों को कम से कम विश्वविद्यालय परिसर में आना पड़े।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर के चक्कर काटने से रोकने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है।अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह देखते हुए कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र करनी शुरू कर दी हैं कि लॉकडाउन (बंद) खुलने के बाद उसके पास तैयारी करने के लिए बहुत कम समय होगा।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर के चक्कर काटने से रोकने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह देखते हुए कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र करनी शुरू कर दी हैं कि लॉकडाउन (बंद) खुलने के बाद उसके पास तैयारी करने के लिए बहुत कम समय होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय ने फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया भले ही रोक दी है, लेकिन दाखिले से जुड़ी उसकी शाखा इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी प्रचार्यों को नौ अप्रैल को भेजे गए पत्र में डीन (प्रवेश) शोभा बगई ने कहा, ‘‘सोच-समझ कर यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए छात्रों को कम से कम विश्वविद्यालय परिसर में आना पड़े।’’

उन्होंने कॉलेजों से सभी जरूरी सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर डालने और इसका लिंक प्रवेश शाखा को भेजने को भी कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली विश्वविद्यालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना