CHSE Odisha Results 2020: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस का रिजल्ट, छात्र यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Published: August 12, 2020 12:36 PM2020-08-12T12:36:49+5:302020-08-12T12:36:49+5:30

कोरोना वायरस की वजय से लगाए गए लॉकडाउन के चलते इस बार रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बार 12वीं के विज्ञान की परीक्षा में 98,536 छात्र बैठे हैं, जिन्हें रिजल्ट का इंतजार है। 

CHSE Results 2020: Odisha Board declared class 12th science result soon At orissaresults.nic.in | CHSE Odisha Results 2020: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस का रिजल्ट, छात्र यहां करें चेक

ओडिशा बोर्ड ने 12वीं के साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsओडिशा बोर्ड ने 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं।

CHSE Odisha Results 2020: ओडिशा काउंसिल फॉर हायर सेकंडरी एजुकेशन (CHSE Odisha) के 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं।

इससे पहले प्रदेश के मंत्री आमिर रंजन दाश ने बताया था कि ओडिशा ने सीएचएसई कक्षा 12वीं विज्ञान परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। छात्र ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 के एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरणों का उपयोग करके 12वीं विज्ञान के परिणाम का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भी शामिल है। 

कोरोना वायरस की वजय से लगाए गए लॉकडाउन के चलते इस बार रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बार 12वीं के विज्ञान की परीक्षा में 98,536 छात्र बैठे हैं, जिन्हें रिजल्ट का इंतजार है। 

ओडिशा बोर्ड के 12वीं साइंस की परीक्षाएं 3 मार्च से निर्धारित की गई थीं। बोर्ड को 23 मार्च और बाद में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते बाद में शेष परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। अब छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे।

CHSE Odisha Results 2020:: ऐसे करें चेक 12वीं साइंस का रिज्लट चेक 

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in पर लॉग इन करें।

स्टेप  2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप  3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।

स्टेप  4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

स्टेप  5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

Web Title: CHSE Results 2020: Odisha Board declared class 12th science result soon At orissaresults.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे