CBSE UGC NET 2018: आज से UGC NET का कर सकते हैं आवेदन, इस बार हुए हैं ये बड़े बदलाव

By पल्लवी कुमारी | Published: March 5, 2018 12:02 PM2018-03-05T12:02:32+5:302018-03-05T12:02:32+5:30

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एज्यूकेशन (CBSE)  UGC NET 2018 का आज से आवेदन जारी हो गया है।

CBSE UGC NET 2018: Online Registration Begins of 5 march to 5 april Exam Pattern and jrf maximum age limit changed cbsenet.nic.in | CBSE UGC NET 2018: आज से UGC NET का कर सकते हैं आवेदन, इस बार हुए हैं ये बड़े बदलाव

CBSE UGC NET 2018| सीबीएससी यूजीसी नेट 2018

नई दिल्ली, 5 मार्च;  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एज्यूकेशन (CBSE)  UGC NET 2018 का आज से आवेदन जारी हो गया है। बोर्ड के के मुताबिक आज यानी 5 मार्च 2018 से ऑनलाइन एप्लिकेशन से आप अप्लाई कर सकते हैं। नेट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अप्रैल होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई से होगी। 

ऐसे करें अप्लाई 

आवेदक अप्लाई करने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट  cbsenet.nic.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जैसे ही आप इसके होम पेज पर जाएंगे आपके बाएं साइड में करेंड इवेंट शो होगा। जिसमें दो निन्म नोटिफिकेशन दिखेंगे। जो नीचे दिए गए हैं। आवेदन पत्र अगर कोई गलती हो जाए तो त्रुटि सुधार के लिए 25 अप्रैल से एक मई तक आवेदन किया जा सकता है।

- Information Bulletin UGC NET July 2018
-Notification for UGC NET July 2018

ये हुए हैं बदलाव

- यूजीसी नेट (UGC NET) के अंतर्गत जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) में सम्मिलित होने के लिए अधिकतम आयु सीमा दो साल बढ़ा दी गई है। यानी उच्च आयु सीमा को 28 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दिया गया है।

- इस बार परीक्षा में दो पत्र होंगे। इसमें पहला पत्र 100 अंकों का होगा जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पत्र 200 अंकों का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। बता दें कि पहले  पहले तीन पेपर की परीक्षा होती थी। 

- आवेदन के लिए सामान्य छात्रों को 1000 रुपए, अन्य छात्रों को 500 व एससी-एसटी को 250 रुपए देने होंगे।

- आवेदन के बाद छात्रों को हार्ड कॉपी सीबीएसई को भेजने की कोई जरूरत नहीं होती है।

Web Title: CBSE UGC NET 2018: Online Registration Begins of 5 march to 5 april Exam Pattern and jrf maximum age limit changed cbsenet.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे