UGC NET 2018: CBSE इस दिन जारी कर सकता है नोटिफिकेशन, परीक्षा में हुए ये बदलाव

By पल्लवी कुमारी | Published: February 2, 2018 01:20 PM2018-02-02T13:20:10+5:302018-02-02T17:08:14+5:30

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने 8 जनवरी को यूजीसी नेट  (UGC NET) जुलाई 2018 परीक्षा का ऐलान किया था।

CBSE release soon Notification of UGC NET 2018, things change in exam cbsenet.nic.in. | UGC NET 2018: CBSE इस दिन जारी कर सकता है नोटिफिकेशन, परीक्षा में हुए ये बदलाव

UGC NET 2018: CBSE इस दिन जारी कर सकता है नोटिफिकेशन, परीक्षा में हुए ये बदलाव

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने 8 जनवरी को यूजीसी नेट  (UGC NET) जुलाई 2018 परीक्षा का ऐलान किया था। अब सीबीएसई इसकी विस्तृत जानकारी के लिए 2 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि इससे पहले CBSE ने यह नोटिफिकेशन जारी किया था, वह 1 फरवरी को  नोटिफिकेशन जारी करेंगे लेकिन किसी वजह से ऐसा हुआ नहीं। 

 सभी उम्मीदवार इसकी विस्तृत जानकारी के CBSE NET की आधिकारिक वेबसाइट  cbsenet.nic.in. पर चेक कर सकते हैं।  NET जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2018 से 5 अप्रैल 2018 तक  होने वाली है। वहीं एप्लिकेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2018 है। जुनियर रिसर्च फेलोशिप( JRF)  परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

बता दें कि यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाती है। सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी संक्षिप्त अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए होगी। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी हुए हैं, जो निन्म हैं...

-  प्रश्न पत्रों की संख्या तीन से घटाकर अब दो कर दी गई है।
- अब 100 अंक का पहला प्रश्न पत्र होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- यह सभी 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
-  पेपर I एक घंटे का होगा। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे रखा ग.ा है। 
- पेपर II में 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और 2 घंटे तक चलेगी। जो सुबह 11 से 1 बजे तय किया गया है। इसमें पूछे गए सारे सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।

बता दें कि इससे पहले यूजीसी नेट (UGC NET) में तीन पेपर होते थे। पहला और दूसरा पेपर 100 अंक का होता था इसमें 50 प्रश्न होते थे जबकि तीसरा पेपर 150 नंबर का होता था। इसमें 75 प्रश्न होते थे। 

Web Title: CBSE release soon Notification of UGC NET 2018, things change in exam cbsenet.nic.in.

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे