लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ाई, अब सभी को खर्च होंगे इतने ज्यादा रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 07:04 IST

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एससी-एसटी स्टूडेंट्स को सिर्फ दिल्ली में छूट मिल रही थी। विशेष व्यवस्था के तहत दिल्ली के एससी-एसटी स्टूडेंट्स के लिए फीस 350 रुपये तय की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के बयान के मुताबिक, 'भारत में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के सभी वर्ग के स्टूडेंट्स की फीस बढ़ाई गई है।ब सभी को 1500 रुपये देने होंगे। हालांकि दृष्टि बाधित छात्रों से अभी भी कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।'

सीबीएसई ने रविवार को बोर्ड परीक्षा की फीस में बढ़ोतरी को लेकर स्टूडेंट्स के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए एक बयान जारी किया है। बोर्ड ने अब यह साफ कर दिया है कि बढ़ी हुई फीस सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं बल्कि पूरे देशभर में लागू होगी। 

सीबीएसई ने कहा कि उसने पांच साल के अंतराल के बाद फीस बढ़ाई है। पहले ऐसी खबर थी कि सामान्य कैटिगरी की फीस 750 रुपये से 1500 रुपये और एससी-एसटी के लिए 50 से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दी गई है। 

सीबीएसई के बयान के मुताबिक, 'भारत में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के सभी वर्ग के स्टूडेंट्स की फीस बढ़ाई गई है। सभी स्टूडेंट्स पहले 750 रुपये बतौर फीस देते थे। अब सभी को 1500 रुपये देने होंगे। हालांकि दृष्टि बाधित छात्रों से अभी भी कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।'  बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एससी-एसटी स्टूडेंट्स को सिर्फ दिल्ली में छूट मिल रही थी। विशेष व्यवस्था के तहत दिल्ली के एससी-एसटी स्टूडेंट्स के लिए फीस 350 रुपये तय की गई थी जिसमें 300 रुपये दिल्ली सरकार और 50 रुपये स्टूडेंट्स जमा करते थे। दिल्ली के सामान्य कैटिगरी के स्टूडेंट्स भी देशभर के अन्य छात्रों की तरह ही 750 रुपये फीस देते थे। जिसे अब बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया गया है। 

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना