लाइव न्यूज़ :

CBSE Board 12th Result 2019: हंसिका शुक्ला, करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप, दोनों को मिले 499 अंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 13:53 IST

CBSE Board 12th Result 2019: छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार के परिणामों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 20 में 11 लड़कियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल 84.3 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं इनमें 79.4 प्रतिशत छात्र पास हुए और 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल 12वीं में हंसिका शुक्ला, करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है। दोनों ही 500 में से 499 अंक हासिल किया है। इस साल  12वीं 84.3 फीसदी ने पास किया, वहीं, चेन्नई रीजन का रिजल्ट 92.3 फीसदी रहा।

सीबीएसई की परीक्षा समिति ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 12वीं के रिजल्ट जारी किए है। इस बार के परिणामों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 20 में 11 लड़कियां हैं। इसके साथ ही 12 वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की गई, जिसमें हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 499 नंबर पाकर 12 वीं टॉप किया है। टॉप दूसरे पोजिशन पर तीन लड़कियां हैं।

जानिए कितने लड़के और लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल 84.3 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इनमें 79.4 प्रतिशत छात्र पास हुए और 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। सीबीएसई में सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का रहा, जो 98.3 प्रतिशत रहा। दूसरे नंबर पर 92.3 प्रतिशत के साथ चेन्नई रीजन रहा. वहीं तीसरे नंबर पर दिल्ली रीजन 91.87 प्रतिशत रहा है।

इस साल सीबीएसई बोर्ड की कुल 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। ये परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। इस बार परीक्षा में 18.1 लड़के और करीब 12.9 लड़कियां शामिल हुईं।

सीबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को 15 अप्रैल तक खत्म कर लिया था। इस बार 1.70 करोड़ कॉपी का मूल्यांकन सीबीएसई ने किया है। इन कॉपी को 3 हजार मूल्यांकन केन्द्रों पर जांचा गया है।

ऐसे देखें CBSE Class 12th रिजल्ट-

- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर लॉग इन करें- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.- अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें.- इसके बाद आपको रिजल्ट दिख जाएगा.- आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं.

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारतPariksha Pe Charcha 2026: सपने न देखना एक क्राइम और सपने देखने ही चाहिए?, पीएम मोदी ने छात्रों से की बात

भारतCBSE ने 3 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, देखें नई तारीखें

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना