लाइव न्यूज़ :

BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड इसी सप्ताह जारी करेगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट, छात्र यहां जाने पूरी डिटेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2020 10:01 IST

BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है और रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें, कोरोना वायरस के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन से अधिकतर राज्यों के बोर्ड रिजल्ट में देरी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) इस सप्ताह किसी भी दिन रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in  लॉगइन कर देख सकते हैं। 

चंडीगढ़ः हरियाणा बोर्ड (Haryana Board 10th Result 2020) की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार इस सप्ताह खत्म होने वाला है। दरअसल, कहा जा रहा है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) इस सप्ताह किसी भी दिन रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में BSEH की ओर सो कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या results.bseh.org.in  लॉगइन कर देख सकते हैं। 

BSEH 10th Result 2020: कोरोना के कारण रिजल्ट में हुई देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है और रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें, कोरोना वायरस के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन से अधिकतर राज्यों के बोर्ड रिजल्ट में देरी हो रही है। हरियाणा सरकार ने फैसला किया था कि कोरोना वायरस के कारण हरियाणा बोर्ड 10वीं की जो परीक्षाएं स्थगित हुई हैं उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाएंगी, जिसके बाद रिजल्ट की तैयारियां शुरू हो गईं। इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 7.41 लाख छात्रों ने भाग लिया था और बीएसईएच ने 05 मार्च से 26 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित करवाई थी।

BSEH 10th Result 2020: पिछले साल 17 मई को 10वीं का रिजल्ट हुआ था जारी

आपको बता दें बीते साल हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 17 मई को जारी किया था। हिमांशु, शालिनी और ईशा ने 99.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। तीनों को 500 में 497 अंक हासिल हुए थे। साल 2019 में 10वीं के परीक्षा में कुल 3,85,227 छात्र उपस्थित हुए थे। कुल छात्रों में से, 2,12,131 लड़के थे और 1,73,096 लड़कियां थी। वहीं 57 प्रतिशत ही स्टूडेंट्स पास हुए थे बाकी 42 प्रतिशत से ज्यादा छात्र परीक्षा में फेल हो गए थे। लड़कियां 62 फीसदी पास हुई थीं और लड़के 53 फीसदी पास हुए थे।

BSEH 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्ट ऐसे देखें

स्टेप 1- छात्र हरियाणा बोर्ड BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

स्टेप 2- साइट की होम स्क्रीन पर रिजल्ट (Haryana Board 10th Result 2020) के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- पूछे गए डिटेल्स जैसे- रोल नंबर और नाम भरें। 

स्टेप 4- कुछ देर इंतजार करे लें इसके बाद रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रख लें। 

BSEH: जानें, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के बारे में

बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी। बोर्ड ने अपनी पहली परीक्षा माध्यमिक स्तर पर वर्ष 1970 में और हायर सेकंडरी की परीक्षा 1976 में आयोजित की थी। बोर्ड की स्थापना राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए की गई थी। 1981 में HBSE को भिवानी में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 1987 में, बोर्ड ने 10 + 2 परीक्षा का आयोजन शुरू किया और बाद में 1990 में व्यावसायिक परीक्षा का आयोजन भी शुरू किया। इसने 1987 से शुरू हुई नई राष्ट्रीय शिक्षा योजना के अनुसार, शिक्षा के 10+2 पैटर्न को अपनाया। व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, बोर्ड ने वर्ष 1990 से शुरू होने वाले मध्यवर्ती स्तर पर व्यावसायिक परीक्षा आयोजित करना शुरू किया।

टॅग्स :एचबीएसई बोर्ड 10थ रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्टबीएसईएस.ओरजी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना