BSEB DELEd Admit Card 2020: बिहार डीएलएड संयुक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का ये रहा direct link

By निखिल वर्मा | Published: March 13, 2020 10:45 AM2020-03-13T10:45:08+5:302020-03-13T10:46:21+5:30

BSEB DELEd Admit Card 2020: बिहार डीएलएड संयुक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. बिहार बोर्ड डीएलएड पाठ्यक्रम सत्र 2020-21 में नामांकन के लिए पहली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा करा रहा है.

bseb deled admit card 2020 download bihar dled joint exam admit card download direct link | BSEB DELEd Admit Card 2020: बिहार डीएलएड संयुक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का ये रहा direct link

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (फाइल फोटो)

Highlightsडीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का 28 मार्च को आयोजित की जाएगी, परीक्षा 90 मिनट की होगीडीएलएड परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, सही उत्तर पर तीन नंबर मिलेंगे जबकि गलत पर एक अंक काट लिया जाएगा

बिहार डीएलएड संयुक्त परीक्षा (BSEB DELEd Exam) का एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा का आयोजन 28 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षार्थी वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें सीधे करें डाउनलोड

28 मार्च को होगी डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

एनसीटीई से मान्यता प्राप्त और बिहार बोर्ड से संबंद्ध सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए पहली बार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हो रही है। इस एग्जाम में 150 वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे जिसका जवाब ओएमआर सीट पर देना होगा। 150 सवालों के लिए 450 अंक निर्धारित है। सही उत्तर देने पर तीन अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा।

डीएलएड की परीक्षार्थी इन बातों को जरूर रखें ध्यान

-परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी, एग्जाम हॉल में आधे घंटे पहले ही इंट्री ही मिलेगी, यानि सुबह 9.30 से पहले सीट पर बैठ जाएं
-एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं, इसके बिना परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी
- फोन और किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं ना लेकर जाएं
- ओएमआर सीट को सिर्फ नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से ही भरें, इसे मिटाने का प्रयास ना करें

प्रवेश परीक्षा में 5 विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

विषय               प्रश्न की संख्या   निर्धारित अंक
सामान्य हिन्दी    30                   90
मैथ्स                30                    90 
साइंस               20                  60
सोशल साइंस  20                     60
रिजनिंग          25                     75

ऐसें करें DELED एडमिट कार्ड डाउनलोड

- www.biharboardvividh.com पर जाएं
-होम पेज पर आपको Download Admit Card for D.EL.ED. का ऑप्शन मिलेगा
-इस लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा
-नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कोड भरना होगा
-इसके बाद आप वेबसाइट पर लॉग इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

English summary :
Bihar DLEd Combined Examination (BSEB DELEd Exam) admit card has been released. The Diploma in Elementary Education (DLEd) examination will be conducted by the Bihar School Examination Committee (BSEB) on March 28. Candidate can download their admit card by visiting official website www.biharboardvividh.com.


Web Title: bseb deled admit card 2020 download bihar dled joint exam admit card download direct link

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे