Andhra Pradesh Inter Supply results 2019: कुछ ही देर में आएगा आंध्र प्रदेश इंटर सप्लिमेंट्री का रिजल्ट, bieap.gov.in पर करें चेक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2019 03:51 PM2019-06-13T15:51:44+5:302019-06-13T15:51:44+5:30
Andhra Pradesh Inter Supply results 2019: छात्र अपना रिजल्ट आंध्र प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड (AP) कुछ ही देर में इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह रिजल्ट गुरुवार (13 जून) को शाम 4 बजे जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आंध्र प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित कराई जाती है जो एक या दो विषय में परीक्षा देते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री का एग्जाम 11 मई से 22 मई तक आयोजित कराई जा सकती है।
ऐसे चेक करें (AP Inter Supply results 2019) का रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र यहां अपना डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट करें और रिजल्ट का प्रिंट आउट करा लें।