Andhra Pradesh Inter Result 2019: आंध्र प्रदेश के इंटर 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट हुआ जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 12, 2019 03:13 PM2019-04-12T15:13:17+5:302019-04-12T15:37:50+5:30
आंध्र प्रदेश इंटरमिडिएट एजुकेशन बोर्ड ने 2019 के इंटर के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। अभ्यर्थी आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड ने 2019 (Andhra Pradesh Board of Intermediate Education) के इंटर के 1st और 2nd ईयर (AP Board Exam Inter Results 2019) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया हैं। परीक्षा के नतीजे सुबह 11 बजे जारी किये गये। इसमें कुल 72 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 1430 केन्द्रों पर किया गया था। अमरावती सचिवालय में एक प्रेस कांफ्रेस के जरिये नतीजों की घोषणा की गई।
अभ्यर्थी आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर के रिजल्ट में कृष्णा जिले के बच्चों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इस जिले से 81 % छात्र पास हुए। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 1430 केन्द्रों पर किया गया था।
आंध्र प्रदेश में इंटर बोर्ड की परीक्षा का स्कोर ग्रेड पोइंट सिस्टम पर आधारित होता है।
इस साल आंध्र प्रदेश बोर्ड में 10,17,600 विद्यार्थियों ने अप्लाई किया जिसमें से 1ST ईयर में 507302 और 2nd ईयर में 510298 उम्मीदवार थे। इंटर के पास करने वाले छात्रों के प्रतिशत की बात करें तो फस्ट ईयर में 60% और सेकंड ईयर में 72% विद्यार्थी पास रहे हैं। इससे पहले 2018 में 10 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिये अप्लाई किया था। उस साल पास का प्रतिशत 73.3 रहा था।