लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 March 2022: इन 4 राशियों के लिए विशेष है आज का दिन, भाग्य के सहारे पा सकते हैं बड़ी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2022 06:44 IST

Aaj Ka Rashifal 11 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। किसी कारण से आज से रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ: आज आज आपकी वाणी में मधुरता आएगी। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं। कुटुंब में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन: आज आप मन लगाकर कार्य करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं।    

कर्क: आज आपको संयम से काम लेना होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। गृह क्लेश को लेकर मन दुखी रहेगा। आत्म-विश्वाम में कमी रह सकती है। अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान रखें।

सिंह: आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। इस वीकेंड कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। थोड़ा सचेत होकर कार्य करें। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला: आज कोई सामाजिक कार्य कर सकते हैं, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई देंगे। 

वृश्चिक: आज दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। फिर भी कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु: आज वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी के साथ शिकवे गिले दूर हो सकते हैं। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है।  

मकर: आज आपको सचेत रहने की सलाह दी जीती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। आज कुछ निजी परेशानियों के चलते परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। 

कुंभ: आज छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। आगामी आ रही परीक्षाओं के लिए जमकर मेहनत करें। अपने प्रेम जीवन में आप रोमांटिक दिखाई देंगे। प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

मीन: आज अपनी परिवार की समस्याओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

DIY अधिक खबरें

DIYमुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी को फोन करने वाले जालसाज को भेजा गया जेल, आईपीएस आदित्य कुमार भी फंसे

DIYअमेरिकी अखबार का दावा- डोनाल्‍ड ट्रंप ने 2017 में सिर्फ 750 डॉलर का इनकम टैक्स चुकाया, मचा बवाल

DIY20 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में ईसीबी, वोक्स बोले-खिलाड़ियों के वेतन में कटौती से इनकार नहीं

स्वास्थ्यनिर्भया की बरसी: महिलाएं खुद की रक्षा के लिए इस्तेमाल करें ये सेल्फ डिफेंस मूव्स