दहेज के लिए महिला की जिंदा जलाकर हत्या, पीड़ित परिवार का आरोप- 'डेढ़ साल की शादी नरक जैसी थी'

By भाषा | Published: October 4, 2019 01:09 PM2019-10-04T13:09:31+5:302019-10-04T13:09:31+5:30

थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि पीड़िता को पहले अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

Woman burnt alive over dowry in Muzaffarnagar | दहेज के लिए महिला की जिंदा जलाकर हत्या, पीड़ित परिवार का आरोप- 'डेढ़ साल की शादी नरक जैसी थी'

दहेज के लिए महिला की जिंदा जलाकर हत्या, पीड़ित परिवार का आरोप- 'डेढ़ साल की शादी नरक जैसी थी'

Highlights पति अरुण कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ससुराल वाले महिला को हद से ज्यादा परेशान करते थे। 

 मुजफ्फरनगर की साईधाम कॉलोनी में दहेज के कारण एक महिला को कथित तौर पर जलाकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। यह घटना यहां के सिविल लाइंस थाना इलाके में गुरुवार शाम को हुई।

थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि पीड़िता सुगना को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के पति अरुण कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो फरार हैं।

सुगना के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कुमार से डेढ़ साल पहले शादी होने के बाद से ही सुगना के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला की डेढ़ साली की शादी नरक जैसी थी। ससुराल वाले उसको हद से ज्यादा परेशान करते थे। 

Web Title: Woman burnt alive over dowry in Muzaffarnagar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे