West Bengal Panchayat Election: वाम मोर्चा और कांग्रेस समर्थक तीन व्यक्तियों को गोली मारी, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 15, 2023 03:23 PM2023-06-15T15:23:09+5:302023-06-15T18:27:23+5:30

West Bengal Panchayat Election: माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।

West Bengal Panchayat Election Left Front and Congress supporters shot three persons were going file nominations and North Dinajpur | West Bengal Panchayat Election: वाम मोर्चा और कांग्रेस समर्थक तीन व्यक्तियों को गोली मारी, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव आठ जुलाई को होगा।

Highlightsराज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव आठ जुलाई को होगा।

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे तीन व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मार दी गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि तीनों व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि तीनों को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है। राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों पर अभी-अभी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने गोली चलाई।

वाम-आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के समर्थक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।’’ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव आठ जुलाई को होगा। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार है।

Web Title: West Bengal Panchayat Election Left Front and Congress supporters shot three persons were going file nominations and North Dinajpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे