मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान दीवार गिरने से किशोर की मौत, अन्य लड़कों को मामूली चोट

By भाषा | Published: April 10, 2020 03:54 PM2020-04-10T15:54:46+5:302020-04-10T15:56:33+5:30

बेस्ट बंगाल के कल्याणी में मोबाइल पर गेम खेलने में बिजी किशोर को भारी पड़ गया। किशोर इतना व्यस्त था कि उसे पता ही नहीं चला कि दीवार कब गिर गई।

west bengal kalyani teenager dies wall falling while playing game mobile | मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान दीवार गिरने से किशोर की मौत, अन्य लड़कों को मामूली चोट

घटना में शीतल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया।

Highlightsपुलिस ने बताया कि घटना चकदाहा थाना अंतर्गत मरफूडांगा गांव में सोमवार शाम में हुई। लॉकडाउन के दौरान भी ये लड़के यहां आकर खेलते थे।

कल्याणीः पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे कुछ किशोरों पर दीवार गिरने से 18 साल के लड़के की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना चकदाहा थाना अंतर्गत मरफूडांगा गांव में सोमवार शाम में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरों का यह समूह हर शाम अपने अपने मोबाइल फोन लेकर यहां इकट्ठा होता था। लॉकडाउन के दौरान भी ये लड़के यहां आकर खेलते थे।

पुलिस ने बताया कि रात साढे़ आठ बजे नवनिर्मित दीवार ढह गयी। घटना में शीतल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। कुछ अन्य लड़कों को मामूली चोट आयी। 

Web Title: west bengal kalyani teenager dies wall falling while playing game mobile

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे