दिल्ली में हॉर्न बजाने पर झगड़ा, कार सवार ने युवक को टक्कर मारी, आधा किमी घसीटा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 14, 2023 06:38 PM2023-01-14T18:38:56+5:302023-01-14T19:02:16+5:30
दिल्ली पुलिसः दिल्ली पुलिस ने चलती कार के बोनेट से लटके व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक शख्स को कार के बोनट पर घसीटा गया। दिल्ली में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है।
कार में सवार शख्स ने युवक को टक्कर मार दी और आधा किलोमीटर तक घसीटा। बीच रोड पर हॉर्न बजाने पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गयी है और उससे पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | A man was dragged on car's bonnet in Delhi's Rajouri Garden(12.01)
— ANI (@ANI) January 14, 2023
An incident of road rage occured that led to incident shown in video. Case registered under IPC sec 279, 323, 341, 308. Accused identified, being interrogated: Delhi Police
(Visuals confirmed by Police) pic.twitter.com/RdVGuU7QXL
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोड रेज का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। बात- बात पर लोग झगड़ा कर जान लाने पर उतारू हो जा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स सफेद रंग की कार के बोनट पर बैठा नजर आ रहा है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ) घनश्याम बंसल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा-279 (लापरवाही से वाहन चलाना), धारा-323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा- 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और धारा- 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | A man was dragged on car's bonnet in #Delhi's #RajouriGarden(12.01)
— TOI Delhi (@TOIDelhi) January 14, 2023
An incident of road rage occured that led to incident shown in video. Case registered. Accused identified, being interrogated: #DelhiPolice
(Visuals confirmed by Police)
Via: ANI pic.twitter.com/0gPnBHkVB2
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की चलती कार के बोनेट पर व्यक्ति लटका हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोड रेज का मामला दर्ज किया गया है।