लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी के बाद चिल्लाने लगा था विकास दुबे, चौकी आरक्षक ने जमकर जड़ा चांटा फिर हुआ शांत

By बृजेश परमार | Updated: July 9, 2020 18:44 IST

विकास ने अपनी गैंग के साथ मिलकर यूपी पुलिस के 8 कर्मचारियों को मौत के घाट उतारा है। उज्जैन बाबा महाकाल की पुलिस का रौद्र रूप उसे देखने को मिल गया है और एक चांटे में ही उसे तारे नजर आ गए। गौरतलब है कि जिस आरक्षक ने विकास को दिन में तारे दिखाए, उक्त आरक्षक कुछ समय पूर्व ही कोरोना संक्रमित हुआ था। कुछ समय पूर्व ही उसे पुन: पुलिस लाइन से पुलिस चौकी महाकाल पर पदस्थ किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे बड़े ही नाटकीय अंदाज में महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुँचा था।पकड़ने जाने के बाद उसने अपने नाटक का अंतिम पार्ट खेलना चाहा।

उज्जैन: पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला दुर्दान्त अपराधी एवं गैंगस्टर विकास दुबे बड़े ही नाटकीय अंदाज में महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुँचा था। पकड़ने जाने के बाद उसने अपने नाटक का अंतिम पार्ट खेलना चाहा। इसी दौरान महाकाल चौकी के आरक्षक ने दम दिखाया और ऐसा चांटा जड़ा कि एक चांटे में ही दुबे की आवाज हलक में ही अटक गई। 

विकास दुबे को पकड़े जाने के बाद उसे महाकाल थाने लाया गया था। यहां से उसे अन्यत्र स्थान पर ले जाया जाना था। इसके लिए विकास दुबे को गाड़ी में बैठाया जा रहा था। विकास को महाकाल चौकी के एएसआई राजेन्द्र शर्मा और आरक्षक विजय राठौर ने कमर और हाथ से पकड़ रखा था। इसी दौरान विकास चिल्ला चोट करने लगा और कहने लगा कि मैं विकास दुबे हूँ, कानपूर वाला...। 

उसकी इस हरकत पर आरक्षक विजय राठौर ने उसे जमकर एक चांटा जड़ा, इस चांटे के पड़ते ही विकास की आवाज हलक में अटक गई। तत्काल ही विकास को गाड़ी में बैठा दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चित हुआ है। 

नागझिरी से पूरे परिवार को उठाया

दुर्दांत विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद उसके उज्जैन के कॉन्टेक्ट को पुलिस ट्रेस करने में लग गई। प्रारंभिक जानकारी में उसने जो बताया, उस आधार पर नागझिरी से एक तिवारी परिवार को उठाया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार दुबे के उज्जैन पहुंचने और यहाँ ठहरने को लेकर पुलिस को जानकारी मिली। तत्काल एक टीम को नागझिरी में करीब पिछले १५ साल से रह रहे एक तिवारी परिवार को उठाया गया है। तिवारी परिवार का एक सदस्य एक लीकर कंपनी से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे इनके यहीं आकर रुका था और उसके बाद महाकाल के लिए रवाना हुआ था। विकास दुबे इनका रिश्तेदार है। पुलिस ने ६ सदस्यीय परिवार को उठाया है।

कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन

दुर्दांत विकास दुबे को उज्जैन न्यायालय में पेश करने के पूर्व अभिभाषक संघ की ओर से जमकर प्रदर्शन हुआ है। वकीलों ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपने नारों में साफ बता दिया कि पुलिस के हत्यारों को गोली मारो सालों को।विकास दुबे को ५ बजे तक पेश करने की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन पुलिस उसे लेकर नहीं पहुंची थी। इससे पूर्व न्यायालय परिसर में मंडल अभिभाषक संघ के करीब १०० से अधिक सदस्यों ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि महाकाल जैसे पवित्र स्थल पर हत्यारे ने पनाह ली, जबकि आम आदमी को वहाँ घुसने से पहले पूरी तरह परेशान किया जाता है। ऐसे हाल में अपराधी का वहाँ पहुंचना और उसे जिस तरह पकड़ा गया है, वही आश्चर्यजनक है। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने नारे लगाए कि पुलिस के हत्यारों को, गोली मारों सालों को, अपराधियों के दलालों को, गोली मारों सालों को।

टॅग्स :विकास दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टईडी ने कुर्क की विकास दुबे और उसके सहयोगियों की 10 करोड़ की संपत्ति, दो साल पहले मारा गया था गैंगस्टर

भारतविकास दुबे के बिकरु कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मी की बेटी ने ज्वाइन किया यूपी पुलिस, बनीं ओएसडी

भारतयूपी में अब गैंगस्टर विकास दुबे और प्रकाश शुक्ला की प्रतिमा! ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने कहा- वे ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणा है

क्राइम अलर्टविकास दुबे के एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस को क्लीन चिट! जांच समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

भारतउत्तर प्रदेश के इन जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण सूची, जानें किन सीटों पर क्या बदलाव हुआ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो